साल 2024 भारतीय मार्केट के लिए काफी हलचल लेकर आया। अदाणी ग्रुप- हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जहां एक तरफ गौतम अदाणी को बड़ी राहत मिली वहीं, वे Bloomberg Billionaire’s Index (BBI), की लिस्ट में रिलायंस (Reliance) के मालिक मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए आज भारत सहित एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए। मगर यह सिलसिला यहीं तक नहीं रुका, ग्लोबल लेवल पर अमीरी की इस लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इस बीच, आइये जानते हैं अंबानी, अदाणी के अलावा, ईलॉन मस्क से लेकर बिल गेट्स और बर्नार्ड अर्नाल्ट जैसे टॉप 5 दुनियाभर के सबसे अमीर अरबपतियों के बारे में और उनकी क्या है नेटवर्थ-
5. Steve Ballmer: दुनिया की IT दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर इस समय Bloomberg Billionaire’s Index में दुनियाभर के पांचवे सबसे अमीर इंसान हैं। उनके पास 128 अरब डॉलर संपत्ति हैं। उनकी कमाई में इस दौरान 86.4 करोड़ डॉलर की कमी देखी गई और सालाना आधार पर भी देखें तो 2.65 अरब डॉलर की कमी आई।
हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने उन्हें एक तिमाही के लिए 75 फीसदी प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया था। यह सालाना 3 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब दिया जाएगा। इस लिहाज से स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer) को लगभग 1 अरब डॉलर का डिविडेंड भी मिलने जा रहा है।
4. Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर और पूर्व सीईओ बिल गेट्स BBI की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। इस समय उनकी नेटवर्थ 138 अरब डॉलर है। बिल गेट्स की नेटवर्थ 89.9 करोड़ डॉलर घट गई है और सालाना आधार पर भी 2.68 अरब डॉलर की कमी आई है।
3. Bernard Arnault: दुनिया के लग्जरी प्रोडक्ट्स के मामले में लुई विटॉन मोएट हेनेसी (LVMH) का नाम काफी शुमार है। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट इस कंपनी के चेयरमैन और सीईओ हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि वह पहले ऐसे इंसान हैं BBI की लिस्ट में टॉप 5 में जगह बनाई है और अमेरिकी नहीं हैं। उनकी कंपनी वाइन, शैम्पैन, स्प्रिट, फैशन और लेदर गुड्स, घड़ियां, ज्वेलरी, होटल, परफ्यूम और कॉस्मेटिक्स का कारोबार करती है। उनकी लेटेस्ट नेटवर्थ को देखा जाए तो उनकी कमाई में 78.2 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और अब वे 168 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। हालांकि सालाना आधार पर उनकी नेटवर्थ में 10.8 अरब डॉलर की कमी आई है।
2. Jeff Bezos: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस भारत के दूसरे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। हालांकि हाल में उनकी नेटवर्थ में 3.98 अरब डॉलर की कमी आई है और सालाना आधार पर भी इसमें 7.58 अरब डॉलर की गिरावट आई, मगर 169 अरब डॉलर की कुल संपत्ति दर्ज करते हुए वे BBI की लिस्ट में दूसरे नंबर के सबसे अमीर अमेरिकी उद्योगपति हैं।
1. Elon Musk: अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और लग्जरी कार मेकर Tesla के मालिक ईलॉन मस्क (Elon Musk) पहले नंबर पर फिर से लौट आए हैं। भले ही उनकी नेटवर्थ में हाल में 37.2 करोड़ डॉलर और सालाना 9.35 अरब डॉलर की कमी आई हो, लोकिन 220 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ मस्क दुनिया के सबसे बड़े अमीर इंसान बन गए हैं।
अगर भारत के उद्योगपतियों की बात की जाए तो आज यानी 5 जनवरी को जारी BBI की लिस्ट में अदाणी ग्रुप के गौतम अदाणी की नेटवर्थ फिर से बढ़ गई है और वे भारत ही नहीं, एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। ग्लोबल लेवल पर वह 13वीं रैंक पर लौट आए हैं और उनकी नेटवर्थ 7.67 अरब डॉलर बढ़कर 97.6 अरब डॉलर हो गई है। सालाना आधार पर भी उनकी संपत्ति में 13.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
रिलायंस के फाउंडर मुकेश अंबानी भले ही पहले भारत के सबसे अमीर इंसान रहे हों लेकिन उनकी जगह गौतम अदाणी ने फिर से ले ली और वे एक स्थान नीचे खिसक गए। ग्लोबल लेवल पर 13वीं रैंक पर जगह बनाने वाले मुकेश अंबानी भारत और एशिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी नेटवर्थ हाल में 76.4 करोड़ डॉलर और सालाना 66.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 97 अरब डॉलर हो गई है।