facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

ICICI Lombard Q3 Results: बीमा कंपनी का मुनाफा 68% बढ़कर 724 करोड़ रुपये हुआ, ग्रॉस प्रीमियम में मामूली गिरावट

Advertisement

ICICI Lombard Q3 Results: बीमा कंपनी का ग्रॉस प्रीमियम 0.3 प्रतिशत घटकर 6,214 करोड़ रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 6,230 करोड़ था।

Last Updated- January 18, 2025 | 9:53 PM IST
ICICI Lombard Q3 Results: Insurance company's profit increased by 68% to Rs 724 crore, slight decline in gross premium बीमा कंपनी का मुनाफा 68% बढ़कर 724 करोड़ रुपये हुआ, ग्रोस प्रीमियम में मामूली गिरावट

ICICI Lombard Q3 Results: बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ने शुक्रवार, 17 जनवरी को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (Q3FY25) के नतीजे घोषित किए। शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 67.9 प्रतिशत बढ़कर 724.4 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 431.5 करोड़ रुपये था। नेट प्रॉफिट में वृद्धि पूंजीगत लाभ में वृद्धि के चलते हुई है।

भारतीय बीमा विनियामक IRDAI द्वारा अक्टूबर 2024 में लागू किए गए नियामक बदलावों के कारण आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के ग्रॉस प्रीमियम में मामूली गिरावट आई है। बीमा कंपनी का ग्रॉस प्रीमियम 0.3 प्रतिशत घटकर 6,214 करोड़ रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 6,230 करोड़ था।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “1 अक्टूबर, 2024 से लॉन्‍ग टर्म प्रोडक्‍ट्स का लेखा 1/n आधार पर किया जाएगा, जैसा कि आईआरडीएआई (IRDAI) द्वारा अनिवार्य किया गया है, इसलिए Q3 और 9M FY2025 की पिछले सालों के समान अवधि के साथ तुलनीय नहीं हैं।”

Advertisement
First Published - January 18, 2025 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement