facebookmetapixel
Advertisement
Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्सStock Market Today: अच्छी शुरुआत के बाद तेजी कायम, सेंसेक्स 76,600 के पार; IT और ऑटो में खरीदारीडेटा सेंटर से डिफेंस तक… इस कंपनी के लिए खुल रहे बड़े मौके! कमाई और शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने दी राय

Adani Group और Hindenburg मामले को लेकर एक्सपर्ट पैनल ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 10:19 AM IST
अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के दावों को ‘भ्रामक’ बताकर खारिज कियाHindenburg-Adani Case: Adani Group rejects Hindenburg's claims as 'misleading

अदाणी हिंडनबर्ग मामले में गठित किए गए एक्सपर्ट पैनल ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। 6 सदस्यों के एक्सपर्ट पैनल ने 8 मई को ये रिपोर्ट अदालत में दी है।

इस मामले में 12 मई को CJI डी वाई चंद्रचूड़ के समक्ष सुनवाई होगी। इस बात की जानकारी मामले से जुड़े लोगों ने दी है।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि कमेटी ने अपने 2 मार्च के आदेश में शीर्ष अदालत द्वारा बताए गए सभी मुद्दों की जांच पूरी कर ली है, या उसने अपने निष्कर्षों को पूरा करने के लिए अभी और समय मांगा है।

29 अप्रैल को, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए धोखाधड़ी और स्टॉक हेरफेर के आरोपों की जांच पूरी करने के लिए छह महीने के विस्तार की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

शीर्ष अदालत ने समिति और सेबी दोनों को दो महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

अदाणी समूह या अन्य कंपनियों के संबंध में प्रतिभूति बाजार से संबंधित कानूनों के कथित उल्लंघन से निपटने में रेगुलेटरी फेलियर की जांच के लिए पैनल को गठित किया था।

इसे निवेशक जागरूकता को मजबूत करने और निवेशक सुरक्षा के लिए नियामक ढांचे को मजबूत करने के उपाय सुझाने के लिए कहा गया था।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 10:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement