facebookmetapixel
Advertisement
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालना

वित्त वर्ष 23 में कोल इंडिया को शानदार मुनाफा, 4 रुपये प्रति शेयर देगी डिविडेंड

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 10:12 PM IST
कोल इंडिया ई-नीलामी के नियमों को आसान बनाएगी, Coal India will simplify the rules of e-auction
BS

सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) ने 28,125 करोड़ रुपये का सर्वा​धिक कर-बाद लाभ (PAT) दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 62 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी को ऊंचे उत्पादन और कोयले की बिक्री में तेजी की वजह से दमदार मुनाफा दर्ज करने में मदद मिली है।

चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का लाभ 18 प्रतिशत तक घटकर 5,528 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा है कि उसे चौथी तिमाही में पारिश्रमिक से संबं​धित प्रावधान खर्च बढ़ने से दबाव का सामना करना पड़ा।

कोल इंडिया ने एक सार्वजनिक बयान में कहा है, ‘CIL को बढ़ती लागत के बावजूद पिछले पांच वर्षों के मुकाबले अपनी कोयला कीमतें सीमित रखने के बाद भी मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली है। हालांकि कंपनी को प्रावधान में तेजी की वजह से बढ़ती पारिश्रमिक लागत का सामना करना पड़ा।’

Also Read: Coal India का 2023-24 में बिजली संयंत्रों को 61 करोड़ टन कोयला आपूर्ति का लक्ष्य

कंपनी की शुद्ध बिक्री चौथी तिमाही के साथ साथ पूरे वित्त वर्ष 2023 में मजबूत रही। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में शुद्ध बिक्री 35,161 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2022 की समान तिमाही के मुकाबले 17 प्र​तिशत अ​धिक है। कंपनी बोर्ड ने 7 मई को हुई बैठक में 4 रुपये प्रति शेयर का लाभांश (Dividend) देने का भी निर्णय लिया है। इससे पहले दो बार में कंपनी 20.25 रुपये का कुल लाभांश भुगतान पहले ही कर चुकी है।

पिछले साल कोल इंडिया ने 70.3 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया था। कंपनी ने अब इसे बढ़ाकर 78 करोड़ टन करने का लक्ष्य रखा है। ईंधन आपूर्ति समझौते (FSA) के तहत कोयले की बिक्री वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही में बढ़कर 16.745 करोड़ टन हो गई।

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement