facebookmetapixel
दूध के साथ फ्लेवर्ड दही फ्री! कहानी क्विक कॉमर्स की जो बना रहा नए ब्रांड्स को सुपरहिटWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड की लहर! IMD ने जारी किया कोहरा-बारिश का अलर्ट67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Update: हैवीवेट शेयरों में बिकवाली से बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 340 अंक गिरा; निफ्टी 26,200 के पासStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

Car Sales : फरवरी में वाहनों की कुल बिक्री 16 प्रतिशत के उछाल के साथ 17 लाख इकाई के पार

Last Updated- March 06, 2023 | 9:19 PM IST
N

यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की मजबूत बिक्री के चलते फरवरी में देश में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत का उछाल आया। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फरवरी, 2023 में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों का कुल रेजिस्ट्रेशन सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 17,75,424 इकाई पर पहुंच गया। फरवरी, 2022 में वाहन बिक्री का आंकड़ा 15,31,196 इकाई रहा था।

बीते माह यात्री वाहनों की रिटेल बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 2,87,182 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 2,58,736 इकाई थी।

इसी तरह, दोपहिया वाहनों का रेजिस्ट्रेशन पिछले महीने 15 प्रतिशत बढ़कर 12,67,233 इकाई हो गया, जबकि फरवरी, 2022 में यह आंकड़ा 11,04,309 इकाई रहा था।

वाणिज्यिक वाहनों की कुल खुदरा बिक्री फरवरी में 17 प्रतिशत बढ़कर 79,027 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष समान महीने में यह आंकड़ा 67,391 इकाई था। फरवरी 2020 की तुलना में यह दस फीसदी कम है।

समीक्षाधीन अवधि में तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 81 प्रतिशत बढ़कर 72,994 इकाई पर पहुंच गई। फरवरी, 2022 में यह 40,224 इकाई रही थी। इसी तरह ट्रैक्टर बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 68,988 इकाई हो गई।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने एक बयान में कहा, ‘‘नए मॉडल बाजार में आने, आपूर्ति में लगातार सुधार होने और विवाह का मौसम होने से बिक्री की रफ्तार बनी हुई है।’’

उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन श्रेणी में पंजीकरण में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन फरवरी 2020 की तुलना में यह आंकड़ा 14 प्रतिशत कम है। कारोबारी परिदृश्य पर सिंघानिया ने कहा कि कई त्योहार आने वाले हैं जिससे बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

First Published - March 6, 2023 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट