facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO: शुरुआती निवेशकों की होगी बल्ले-बल्ले, SBI जैसे पुराने शेयरधारकों को मिल सकता है बंपर मुनाफाअब विजिटिंग कार्ड की जरूरत नहीं! Aadhaar App से शेयर करें कॉन्टैक्टमैरियट संग हाथ मिलाकर डीएस ग्रुप का बड़ा दांव, दिल्ली में 400 करोड़ का लग्जरी होटल बनेगायुद्ध और चिप संकट का असर, टेलीकॉम कंपनियों को अब सालों पहले करनी पड़ रही तैयारीEl Nino Effect: भारत में मानसून 40% कमजोर, फसलों और अर्थव्यवस्था पर बढ़ा खतराTata Motors PV पर ब्रोकरेज हाउसों की राय अलग-अलग, कोई ₹470 का टारगेट दे रहा तो कोई ₹312 काभारत का फार्मा बाजार दौड़ा रफ्तार से, दवा बिक्री में उछाल ने कंपनियों की बढ़ाई कमाईचीन से उम्मीदें घटीं, अब अमेरिका पर बड़ा दांव! JLR की नई रणनीति ने चौंकायाभारत के डेटा सेंटर सेक्टर में मेगा डील, 7,000 करोड़ के निवेश से कंट्रोलएस की बड़ी उड़ानBond market outlook: फेड के सख्त रुख से भारतीय सरकारी बॉन्ड में गिरावट का दबाव

चीनी मिलों को गन्ने के रस, शीरे से एथनॉल बनाने की मिली मंजूरी

Advertisement

सरकार ने यह फैसला एथनॉल बनाने के लिए गन्ने के रस और चीनी शीरे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के एक सप्ताह बाद किया है।

Last Updated- December 16, 2023 | 8:20 AM IST
ethanol production
Representative Image

सरकार ने एक सप्ताह पुराना फैसला पलटते हुए शुक्रवार को आपूर्ति वर्ष 2023-24 में चीनी मिलों को एथनॉल बनाने के लिए गन्ने के रस और बी-हैवी शीरा दोनों का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी। हालांकि इसके लिए अधिकतम 17 लाख टन चीनी की सीमा तय की गई है।

सरकार ने यह फैसला एथनॉल बनाने के लिए गन्ने के रस और चीनी शीरे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के एक सप्ताह बाद किया है। दरअसल उद्योग जगत इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहा था।

केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “आपूर्ति वर्ष 2023-24 (नवंबर-अक्टूबर) में एथनॉल उत्पादन के लिए 17 लाख टन चीनी की कुल सीमा के भीतर गन्ने के रस और बी-हैवी शीरे दोनों का इस्तेमाल करने का लचीलापन चीनी मिलों को दिया गया है।” उन्होंने कहा कि मंत्रियों की एक समिति ने शुक्रवार को अपनी बैठक के दौरान यह निर्णय लिया।

मंत्रियों की समिति ने पिछले सप्ताह लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने के बारे में उद्योग जगत से आई मांगों पर गौर करने के बाद यह फैसला किया। चोपड़ा ने कहा कि इस संबंध में अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। सरकार ने सात दिसंबर को एथनॉल उत्पादन में गन्ने के रस और चीनी सिरप के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। हालांकि तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) से मिले मौजूदा प्रस्तावों के लिए एथनॉल की आपूर्ति की अनुमति दी थी।

चोपड़ा ने कहा, “हम एथनॉल बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले गन्ने के रस और बी-हैवी शीरे के अनुपात पर निर्णय लेने के तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि चालू आपूर्ति वर्ष (नवंबर-अक्टूबर) में गन्ने के रस से पहले ही कुछ एथनॉल बनाया जा चुका है।

खाद्य मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पिछला आदेश जारी करने से पहले गन्ने के रस से लगभग छह लाख टन एथनॉल बनाया जा चुका था। सरकार का अनुमान है कि चीनी सत्र 2023-24 में देश का चीनी उत्पादन घटकर 3.2-3.3 करोड़ टन रह जाएगा जबकि पिछले पेराई सत्र में यह 3.7 करोड़ टन से अधिक रहा था।

चीनी उत्पादन में गिरावट के अनुमान के पीछे गन्ने की उपज कम होने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पिछले हफ्ते गन्ने के रस और शीरे का इस्तेमाल एथनॉल उत्पादन में करने से रोक दिया था।

Advertisement
First Published - December 16, 2023 | 8:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement