facebookmetapixel
Advertisement
UPI पर फिर लग सकता है चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर क्या होगा, जानिए 2016 से 2026 तक की पूरी टाइमलाइनREIT vs Property vs Realty Index Fund: कहां निवेश करना होगा फायदेमंद, कहां ज्यादा जोखिम?अब सिर्फ सुरक्षा नहीं, वेल्थ क्रिएशन भी बनेगा इंश्योरेंस का बड़ा आधार, टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ी मांग1000 KM रेंज वाला भारत का ‘काल’ ड्रोन मचाएगा तबाही, खरीदने के लिए खाड़ी देशों में मची होड़शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 455 अंक टूटा; जानें गिरावट की बड़ी वजहेंSBI Mutual Fund लाया नई स्कीम: टॉप-100 कंपनियों से बाहर के शेयरों में कर सकेंगे निवेश, समझें पूरी रणनीतिOla Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछाल

Corporate Action: स्प्लिट-बोनस-डिविडेंड से बढ़ेगी हलचल, निवेशकों के लिए उत्साह भरा रहेगा अगला हफ्ता

Advertisement

अगले हफ्ते निवेशकों के सामने कई कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर और डिविडेंड आएंगे, जिससे बाजार में निवेश का एक नया अवसर खुलेगा और पुराने निवेशकों को फायदा मिलेगा

Last Updated- January 10, 2026 | 7:25 PM IST
corporate actions
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Corporate Action Next Week अगले हफ्ते शेयर बाजार में हलचल बढ़ने वाली है। कुछ बड़े नाम अपने फैसलों के साथ निवेशकों के बीच उत्साह पैदा करने वाले हैं। सबसे पहले, कुछ कंपनियां अपने शेयरों को स्प्लिट करने जा रही हैं, जिससे छोटे निवेशक भी आसानी से इनका हिस्सा खरीद सकेंगे। वहीं, दूसरी ओर, प्राइवेट सेक्टर की जानी-मानी बैंक कोटक महिंद्रा बैंक भी इस लिस्ट में शामिल है और अपनी रणनीति से बाजार में चर्चा का नया दौर शुरू कर रही है।

सिर्फ स्टॉक स्प्लिट ही नहीं, बल्कि अगले हफ्ते कुछ कंपनियां अपने निवेशकों को बोनस शेयर भी देने जा रही हैं। इससे पुराने शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयर मिलेंगे और निवेश में नई जान आएगी। बोनस के साथ ही, कुछ बड़ी कंपनियां डिविडेंड भी बांटने की तैयारी कर रही हैं, जो निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर बन सकते हैं।

कुल मिलाकर, अगले हफ्ते बाजार में गतिविधि बढ़ने वाली है। चाहे आप नया निवेशक हों या लंबे समय से शेयर बाजार में सक्रिय, ये समय न सिर्फ अपनी पोजीशन मजबूत करने का है बल्कि नए मौके तलाशने का भी है। बाजार के इन रोमांचक कदमों से निवेशक चर्चा में बने रहेंगे और माहौल में उत्साह झलकता नजर आएगा।

स्टॉक स्प्लिट की लिस्ट में चार कंपनियां

अगले हफ्ते दो कंपनियां अपने शेयरों को बांटने जा रही है। इसमें पहली कंपनी है SKM Egg Products Export (India) Ltd। इस कंपनी का सिक्योरिटी कोड 532143 है और शेयर बाजार में इसे SKMEGGPROD नाम से जाना जाता है। कंपनी ने अपने शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 5 रुपये करने का फैसला लिया है। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने 12 जनवरी 2026 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों तय की है।

इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर की जानी-मानी बैंक Kotak Mahindra Bank Ltd भी अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रहे हैं। कंपनी का सिक्योरिटी कोड 500247 है और इसका स्टॉक KOTAKBANK नाम से ट्रेड करता है।

बैंक ने अपने शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये से घटाकर 1 रुपये करने का फैसला किया है। इस स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 14 जनवरी 2026 रखी गई है। बैंकिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी का यह कदम निवेशकों के बीच खासा चर्चा में है, क्योंकि इससे शेयर छोटे निवेशकों के लिए ज्यादा किफायती नजर आ सकता है।

इसके अलावा रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी Ajmera Realty & Infra India Ltd भी स्टॉक स्प्लिट की राह पर चल रही है। कंपनी अपने शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये करने जा रही है। इसके लिए 15 जनवरी 2026 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

साथ ही एग्रो केमिकल सेक्टर से जुड़ी Best Agrolife Ltd भी अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने वाली कंपनियों में शामिल है। कंपनी ने अपने शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 1 रुपये करने का ऐलान किया है। इस स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 16 जनवरी 2026 रखी गई है। इस कदम से शेयर की कीमत कागज पर कम दिखेगी, जिससे ट्रेडिंग में भागीदारी बढ़ सकती है।

Also Read: SIP इनफ्लो पहली बार 31,000 करोड़ के पार, दिसंबर में भी फ्लेक्सी कैप फंड्स में निवेशकों ने जमकर लगाए पैसे

दो कंपनियां जारी करेंगी बोनस इश्यू

अगरे हफ्ते बोनस इश्यू जारी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में भी दो नाम शामिल हैं। इसमें पहला है ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, जो शेयर बाजार में AIIL नाम से जानी जाती है। कंपनी का सिक्योरिटी कोड 539177 है। कंपनी ने 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है।

इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास कंपनी का एक शेयर पहले से मौजूद है, उन्हें उसके बदले चार अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेंगे। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 13 जनवरी 2026 को एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों तय की है।

दूसरी कंपनी है बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड जो एग्रो केमिकल सेक्टर से जुड़ी है। इस कंपनी का सिक्योरिटी कोड 539660 है और शेयर बाजार में यह BESTAGRO नाम से लिस्टेड है।

बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। इसका अर्थ है कि जिन निवेशकों के पास कंपनी के दो शेयर हैं, उन्हें एक अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी की एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट 16 जनवरी 2026 तय की गई है।

डिविवेड की लिस्ट में तीन कंपनियां शामिल

आने वाले हफ्ते में तीन कंपनियां अपने शेयरधारों को डिविडेंड बांटने जा रही हैं। इनमें जारो इंस्टीट्यूट, TAAL Tech और IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी TCS शामिल हैं।

जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को 2 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी का सिक्योरिटी कोड 544534 है और शेयर बाजार में इसे JARO नाम से जाना जाता है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 16 जनवरी 2026 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों तय की है।

TAAL Tech Ltd ने इस लिस्ट में सबसे बड़ा डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 35 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी का सिक्योरिटी कोड 539956 है और स्टॉक एक्सचेंज में यह TAALTECH नाम से लिस्टेड है। TAAL Tech के डिविडेंड की एक्स-डेट 16 जनवरी 2026 रखी गई है और रिकॉर्ड डेट भी 16 जनवरी 2026 ही है।

IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) भी अगले हफ्ते डिविडेंड देने वाली कंपनियों में शामिल है। कंपनी का सिक्योरिटी कोड 532540 है। TCS ने इंटरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है, हालांकि इसमें प्रति शेयर पैसे के बारे में नहीं बताया गया है। TCS के लिए एक्स-डेट 16 जनवरी 2026 तय की गई है, जबकि रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी 2026 रखी गई है।

Advertisement
First Published - January 10, 2026 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement