facebookmetapixel
Advertisement
सोना 182 रुपये सुस्त, चांदी 907 रुपये नरम; आज क्यों गिर रहे दाम?MP Investment: दुबई से मध्य प्रदेश के लिए आया ₹53 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, ग्रीन एनर्जी से AI तक बड़े प्रोजेक्टApple का सबसे बड़ा धमाका! आया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, साथ में आईफोन 18 प्रो, एयरपॉड्स 5 और नई वॉच भी लॉन्चOpening Bell: सेंसेक्स सपाट खुला, निफ्टी 23,400 के आसपास; Auto और IT शेयरों पर दबावStocks To Watch Today: Wipro से Shakti Pumps तक इन शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसब्रेंट क्रूड $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोर

कच्चे तेल की प्रोसेसिंग में हुआ इजाफा, मार्च में बढ़कर 2.34 करोड़ टन पहुंचा: PPAC

Advertisement

नवीनतम माह में भी घरेलू कच्चे तेल का परिशोधन 25 लाख टन के उत्पादन पर स्थिर था।

Last Updated- April 25, 2024 | 9:51 PM IST
Oil

Crude oil processing volumes: भारत का पेट्रोलियम परिशोधन मार्च में बढ़कर 2.34 करोड़ टन हो गया। पेट्रोलियम योजना व विश्लेषण प्रकोष्ठ (PPAC) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पेट्रोलियम परिशोधन मार्च 2024 में बीते साल की इस अवधि की तुलना में 1.6 प्रतिशत अधिक हुआ। मार्च 2023 में पेट्रोलियम परिशोधन 2.3 करोड़ टन था। हालांकि इस साल फरवरी में 2.09 करोड़ टन का शोधन हुआ था।

लिहाजा फरवरी की तुलना में मार्च में क्रमिक आधार पर मात्रा में 11.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

मार्च में कुल प्रसंस्कृत मात्रा में सरकार के स्वामित्व वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (PSU) और संयुक्त उपक्रमों (JV) की हिस्सेदारी 1.61 करोड़ टन थी जबकि निजी रिफाइनरियों ने 73 लाख टन कच्चे तेल का परिशोधन किया।

नवीनतम माह में भी घरेलू कच्चे तेल का परिशोधन 25 लाख टन के उत्पादन पर स्थिर था। इसमें ONGC की हिस्सेदारी 16 लाख टन और ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) की 3 लाख टन थी।

हालांकि मार्च बीते साल मार्च की की तुलना में इस वर्ष के मार्च में कच्चे तेल का आयात 4.4 प्रतिशत गिरकर 20 अरब डॉलर हो गया। यह मार्च 2023 में 20.9 अरब डॉलर था। इस वर्ष मार्च में आयातित कच्चे तेल का मूल्य कम होने का कारण बीते साल की अवधि में कच्चे तेल का वैश्विक स्तर पर मूल्य अधिक होना था।

Advertisement
First Published - April 25, 2024 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement