facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौका

कैश फ्लो बढ़ाने, बकाया भुगतान के लिये निवेश की जरूरत: Vodafone Idea CEO

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 8:42 AM IST
vodafone idea

कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को निवेश करने के लिये वित्तपोषण की जरूरत है। और एक बार जब निवेश से नकदी प्रवाह आना शुरू हो जाएगा, ‘वेंडर’ का बकाया चुका दिया जाएगा।

वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अक्षय मुंदड़ा ने कंपनी के तिमाही नतीजे पर बातचीत में यह कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक नेटवर्क को बेहतर नहीं बनाया जाता है, तब तक उपभोक्ताओं के लिए 5जी का अनुभव बहुत अलग नहीं रहने वाला है।

मुंदड़ा ने कहा, ‘‘यह बहुत स्पष्ट है कि हमें निवेश करने और परिचालन के स्तर पर नकदी प्रवाह बढ़ाने के लिये वित्तपोषण की जरूरत है। इससे हम कंपनी को सेवाएं देने वाले विक्रेताओं को भुगतान की स्थिति बेहतर कर सकेंगे। वर्तमान में, हम उन सभी भुगतानों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो परिचालन जारी रखने के लिये आवश्यक हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी जिस मुश्किल दौर से गुजर रही है, उस दौरान सभी ने काफी समर्थन किया है। मुंदड़ा ने कहा, ‘‘जैसे ही हमें वित्तपोषण प्राप्त होता है और निवेश करना शुरू करते हैं, परिचालन से नकदी प्रवाह बढ़ेगा। इससे हम बकाये का भुगतान कर सकेंगे।’’

उन्होंने कहा कि 5जी क्रियान्वयन की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिये कंपनी की विभिन्न ‘नेटवर्क वेंडरों’ के साथ बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 8:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement