facebookmetapixel
Advertisement
ईरान युद्ध खत्म होते ही $2 से नीचे आएंगे तेल के दाम? ट्रंप के दावे ने ऑयल मार्केट में छेड़ी चर्चाकरमतारा इंजीनियरिंग IPO: प्राइस बैंड ₹241-254, लॉट साइज 59 शेयर; निवेश करें या नहीं?आईटी सेक्टर में निवेश का मौका, मिरे एसेट का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 22 सितंबर तक खुला रहेगा NFOभारत में AI निवेश 119% बढ़ा, लेकिन नियम और निगरानी में कंपनियां पीछेजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड ने लॉन्च करेगा बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, ₹500 से शुरू कर सकते निवेशशेयर बाजार, FD, रियल एस्टेट नहीं, भारतीय अमीर लोग इन चीजों में लगा रहे पैसा और कमा रहे मोटा मुनाफादेश में बढ़ा स्टार्टअप का दबदबा: 52% की रिकॉर्ड उछाल, 33,872 स्टार्टअप्स के साथ महाराष्ट्र नंबर वन परITR फाइल कर हो गए निश्चिंत? सेक्शन 139(9) के तहत घर आ सकता है नोटिस, ऐसे गलतियों को तुरंत सुधारेंआधार कार्ड में बदलना है नाम तो पहले जान लें ये नियम; शादी, तलाक और पूरा नाम बदलने पर अलग है प्रोसेसआज भी टूटा शेयर बाजार! कैसा है टेक्निकल चार्ट पर सेंसेक्स-निफ्टी का सेटअप? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल्स

बढ़ती प्रतिस्पर्धा में Hyundai की नई चाल: टाटा-महिंद्रा की चुनौती के बीच कमर्शल मोबिलिटी सेगमेंट में एंट्री

Advertisement

यह पेशकश कंपनी द्वारा निजी यात्री वाहनों पर पारंपरिक रूप से अपना ध्यान बनाए रखने के सिलसिले से परे है

Last Updated- December 30, 2025 | 10:13 PM IST
Hyundai
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ह्युंडै मोटर इंडिया (एचएमआईएल) ने मंगलवार को अपनी टैक्सी प्राइम एचबी (हैचबैक) और प्राइम एसडी (सिडैन) उतारकर कमर्शल मोबिलिटी के मैदान में  प्रवेश किया। यह पेशकश कंपनी द्वारा निजी यात्री वाहनों पर पारंपरिक रूप से अपना ध्यान बनाए रखने के सिलसिले से परे है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है और उम्मीद है कि दक्षिण कोरियाई कार निर्माता 2025 के अंत तक घरेलू बाजार में अपनी दूसरे नंबर की हैसियत खो देगी। ‘वाहन’ के पंजीकरण आंकड़े के अनुसार वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स से पीछे चौथे स्थान पर खिसक जाएगी।

प्राइम टैक्सी रेंज को विशेष रूप से फ्लीट ऑपरेटरों और टैक्सी उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें कम परिचालन लागत, अनुमानित रखरखाव पर जोर दिया गया है। दोनों मॉडलों में ह्युंडै का 4 सिलिंडर वाला 1.2-लीटर कप्पा इंजन लगाया गया है, जिसमें पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी विकल्प हैं। कंपनी ने प्राइम एचबी की कीमत 5.99 लाख रुपये और प्राइम एसडी की कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है, जिसे डीलर के पास 5,000 रुपये देकर बुक कराया जा सकता है।

एचएमआईएल ने कहा कि नई रेंज प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण को वाणिज्यिक उपयोग के उद्देश्य से सुविधाओं के साथ जोड़ती है, जिसमें कंपनी द्वारा फिटेड स्पीड लिमिटिंग फंक्शन शामिल है जो 80 किलोमीटर प्रति घंटे पर सीमित है, छह एयरबैग, रियर एसी वेंट, पावर विंडो, रियर पार्किंग सेंसर और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल शामिल हैं। टैक्सी के लिए नियामकीय और परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ एक 9-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एक रियर कैमरा और पैनिक बटन के साथ एक वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस जैसे वैकल्पिक एक्सेसरीज भी पेश किए गए हैं।

एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा, ‘प्राइम एचबी और प्राइम एसडी की शुरुआत के साथ, ह्युंडै को भरोसे, विश्वसनीयता और अच्छी कमाई की क्षमता के लिए डिजाइन किए गए उत्पादों के साथ कमर्शल मोबिलिटी स्पेस में प्रवेश करने पर गर्व है।’

उन्होंने कहा कि कंपनी का व्यापक सेवा नेटवर्क, एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज और लचीले फाइनैंस विकल्प फ्लीट ऑपरेटरों को यात्रियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक मोबिलिटी सुनिश्चित करते हुए कमाई में सुधार करने में मदद करेंगे।

Advertisement
First Published - December 30, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement