facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

Hyundai ने बनाया सर्वाधिक मासिक बिक्री का रिकॉर्ड, सितंबर में बेचे 71,641 वाहन

हुंदै मोटर इंडिया ने बयान में कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री बढ़कर 54,241 इकाई हो गई, जो सितंबर 2022 के 49,700 इकाई के आंकड़े से नौ प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- October 01, 2023 | 4:58 PM IST
Hyundai Motor India IPO opens: GMP shows slight uptick; Should you apply? जीएमपी में मामूली बढ़त; दांव लगाएं या नहीं, जानें एक्सपर्ट्स की राय

हुंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने रविवार को कहा कि सितंबर में उसकी कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 71,641 इकाई हो गई। कंपनी ने बताया कि यह उसकी सर्वाधिक मासिक बिक्री है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार विनिर्माता की थोक बिक्री पिछले साल सितंबर में 63,201 इकाई थी। हुंदै मोटर इंडिया ने बयान में कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री बढ़कर 54,241 इकाई हो गई, जो सितंबर 2022 के 49,700 इकाई के आंकड़े से नौ प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढ़ें : M&M Auto sales: कुल बिक्री सितंबर में 17% बढ़कर 75,604 यूनिट पर पहुंची

इसी तरह समीक्षाधीन माह में निर्यात 17,400 इकाई रहा, जो सितंबर, 2022 के मुकाबले 29 प्रतिशत अधिक है।

हुंदै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘पिछले महीने जहां उद्योग में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई, वहीं हमारी घरेलू थोक बिक्री नौ प्रतिशत बढ़ी। हमारी कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है।’’ उन्होंने कहा कि मौजूदा त्योहारी सत्र के कारण बिक्री में जोरदार तेजी आई है।

First Published - October 1, 2023 | 4:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट