facebookmetapixel
Advertisement
26-45 साल वालों ने किए सबसे ज्यादा हेल्थ क्लेम, 56% दावों के पीछे कौन-कौन सी बीमारियां?पश्चिम एशिया संकट से लागत बढ़ी लेकिन नहीं घटा घरों का क्रेज, 6 शहरों में 3.55 लाख यूनिट बिक्री की उम्मीदSEBI बदलेगा SME लिस्टिंग फ्रेमवर्क, AI-ML के इस्तेमाल पर बढ़ाएगा जवाबदेहीतमिलनाडु सीएम विजय का ऐलान: सभी 234 विधायकों को गाड़ी और ₹1 लाख मासिक भत्ता; जनता के लिए भी कई बड़े ऐलानगाजा कैपिटल IPO में पैसा लगाएं या नहीं? GMP ₹25, एनालिस्ट्स की राय और निवेश से जुड़ी जरूरी बातें जानेंUPI ट्रांजैक्शन हुआ फेल और अकाउंट से कट गए पैसे? ऐसे में क्या करें यूजरपैसा रखिए तैयार! 24 अगस्त से खुल जा रहा है इंदौर की फार्मा कंपनी का IPO, ₹1757 करोड़ जुटाने का है प्लानAxis Bank Credit Card: 28 अगस्त से बदलेंगे नियम, विदेश में पेमेंट और टोल से लेकर लेट फीस तक पर पड़ेगा सीधा असर1 साल से सुस्त ये PSU शेयर दौड़ने वाला है! 40% से ज्यादा का रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा – खरीदोपीयूष गोयल का सिंगापुर दौरा: FDI और निवेश बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय बैठक

Apple के लिए भारत बना ‘बड़ा अवसर’, आईफोन-मैक की रिकॉर्ड बिक्री से वैश्विक राजस्व में भारी उछाल

Advertisement

कंपनी ने 143.8 अरब डॉलर का तिमाही राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है

Last Updated- January 30, 2026 | 9:45 PM IST
Apple
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दिसंबर तिमाही के दौरान ऐपल का वैश्विक राजस्व रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। उसने भारत में दो अंकों में वृद्धि दर्ज की, जहां आईफोन और अन्य डिवाइस की बिक्री सबसे ज्यादा रही। अमेरिका की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ऐपल ने यह जानकारी दी।

ऐपल के मुख्य कार्य अधिकारी टिम कुक ने कहा, ‘भारत में यह जबरदस्त तिमाही थी।’ उन्होंने कहा ‘दिसंबर तिमाही के दौरान हमने तिमाही राजस्व का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही हमने आईफोन, मैक और आईपैड के संबंध में भी तिमाही राजस्व का रिकॉर्ड दर्ज किया। सेवाओं के संबंध में भी अब तक का सबसे ज्यादा राजस्व हासिल किया।’

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार और पर्सनल कंप्यूटर के लिए चौथा सबसे बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा ‘वृद्धि के बहुत अच्छे इतिहास के बावजूद हमारी वहां (भारत में) अब भी मामूली हिस्सेदारी है। इसलिए हमें लगता है कि हमारे लिए वहां बहुत बड़ा मौका है और हम इस संबंध में बेहद उत्साहित हैं। दूसरी बात मैं यह बताना चाहूंगा कि आईफोन, मैक, आईपैड और वॉच खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहक उन उत्पादों के लिए नए हैं और इसलिए वहां मौके होने के बारे में यह बात काफी स्पष्टता से बताती है।’

कंपनी ने 143.8 अरब डॉलर का तिमाही राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।

ऐपल खोलेगी मुंबई में अपना दूसरा स्टोर

ऐपल अगले कुछ महीनों में मुंबई में अपना दूसरा स्टोर खोलेगी। यह उसका भारत में छठा स्टोर होगा। अमेरिकी टेक्नॉलजी दिग्गज का लक्ष्य भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाना है। कंपनी के भारत में पांच स्टोर नई दिल्ली, बेंगलूरु, मुंबई, पुणे और नोएडा में हैं।

27 दिसंबर 2025 में समाप्त कंपनी की वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा के दौरान ऐपल के मुख्य कार्याधिकारी टिम कुक ने कहा, ‘रिटेल में, हम दुनिया भर में अपने ग्राहकों को शानदार अनुभव देना जारी रखे हुए हैं और हमें इस तिमाही में रिटेल में अब तक के सबसे अच्छे नतीजे मिलने पर बहुत खुशी है। हम दिसंबर में भारत में अपना पांचवां स्टोर खोलने को लेकर उत्साहित थे और जल्द ही मुंबई में एक और स्टोर खोलने की योजना है।’

Advertisement
First Published - January 30, 2026 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement