facebookmetapixel
Advertisement
फेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकरM&M Q1 Results: दमदार नतीजों से शेयर में आई तेजी, दिन के निचले स्तर से 4% से ज्यादा उछला स्टॉकआधार, पैन या पासपोर्ट गुम होने पर क्या करें? नया डॉक्यूमेंट पाने का आसान तरीकाJuniper Green Energy IPO: आज से खुला ₹1,800 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और अन्य डीटेलहोर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी अरब, क्या है पूरी रणनीति?चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजी

RBI का नया कीर्तिमान: स्वर्ण भंडार और डॉलर में उतार-चढ़ाव से विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक उच्च स्तर पर

Advertisement

विदेशी मुद्रा भंडार को इस नई ऊंचाई पर पहुंचने में लगभग 17 महीने लगे क्योंकि 705 अरब डॉलर का पिछला उच्च स्तर 27 सितंबर, 2024 को खत्म हुए सप्ताह के दौरान देखा गया था

Last Updated- January 30, 2026 | 10:45 PM IST
Dollor
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 23 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 709.41 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। स्वर्ण भंडार और विदेशी मुद्रा संपत्ति में वृद्धि के कारण इस सप्ताह के दौरान कुल विदेशी मुद्रा भंडार में 8 अरब डॉलर की वृद्धि हुई।

विदेशी मुद्रा भंडार को इस नई ऊंचाई पर पहुंचने में लगभग 17 महीने लगे क्योंकि 705 अरब डॉलर का पिछला उच्च स्तर 27 सितंबर, 2024 को खत्म हुए सप्ताह के दौरान देखा गया था। पिछले डेढ़ साल में वैश्विक कारकों के कारण रुपये पर दबाव आने के कारण आरबीआई आक्रामक रूप से विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप कर रहा है।

Also Read: 2026 की खराब शुरुआत: जनवरी में शेयर बाजार 10 साल में सबसे कमजोर, सेंसेक्स-निफ्टी 3% से ज्यादा गिरे

पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में, आरबीआई द्वारा सप्ताह के दौरान की गई 10 अरब डॉलर की खरीद/बिक्री स्वैप के कारण भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 701 अरब डॉलर हो गया था। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 5.64 अरब डॉलर बढ़कर 123 अरब डॉलर हो गया। वहीं इसी अवधि के दौरान सोने की कीमतें 8.52 प्रतिशत बढ़कर 4987 डॉलर प्रति औंस हो गईं।

विशेषज्ञों ने कहा कि सोने की कीमतों में वृद्धि और सप्ताह के दौरान डॉलर सूचकांक में गिरावट के चलते पुनर्मूल्यांकन लाभ के कारण भंडार में वृद्धि हुई। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेन गुप्ता ने कहा, ‘पुनर्मूल्यांकन लाभ लगभग 12.3 अरब डॉलर था और सप्ताह के दौरान डॉलर की शुद्ध बिक्री लगभग 3.4 अरब डॉलर थी।’

उन्होंने कहा, ‘पुनर्मूल्यांकन लाभ, सोने की कीमतों में वृद्धि और डॉलर में कमजोरी के कारण हुआ।’

डॉलर सूचकांक 16 जनवरी को 99.29 के मुकाबले 23 जनवरी को 98.37 पर आ गया। यह छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है।

Advertisement
First Published - January 30, 2026 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement