facebookmetapixel
Budget 2026: समावेशी विकास के साथ अर्थव्यवस्था को धार, ₹12.2 लाख करोड़ के पूंजीगत खर्च से दौड़ेगी इकोनॉमीBudget 2026: बंगाल से केरल तक चुनावी राज्यों पर मेहरबान हुईं वित्त मंत्री, घोषणाओं की लगी झड़ीUPI का जलवा बरकरार: जनवरी में ₹28.33 लाख करोड़ का हुआ ट्रांजैक्शन, हर दिन ₹70 करोड़ का लेनदेन16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधा

GST 2.0 लागू होने से पहले Mahindra, Renault व TATA ने गाड़ियों के दाम घटाए, जानें SUV और कारें कितनी सस्ती हुई

ऑटो कंपनियां GST 2.0 लागू होने से पहले गाड़ियों की कीमतें घटा रही हैं, महिंद्रा, टाटा और रेनो ग्राहकों को लाखों रुपये तक की बचत का मौका दे रही हैं

Last Updated- September 06, 2025 | 4:38 PM IST
Mahindra
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

GST 2.0 के नए टैक्स स्लैब लागू होने से पहले ऑटो कंपनियों ने गाड़ियों के दाम घटाने शुरू कर दिए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी SUV रेंज में 1.56 लाख रुपये तक की कटौती की है। नए दाम 6 सितंबर से लागू हो गए हैं। यह कटौती 22 सितंबर को नए टैक्स स्लैब लागू होने से पहले की गई है। रेनो इंडिया और टाटा मोटर्स ने भी अपनी गाड़ियों के दाम घटाए हैं।

महिंद्रा की SUV में बड़ी कटौती

महिंद्रा ने अपनी सभी SUV के दाम में कमी की है। बोलेरो/नियो रेंज अब 1.27 लाख रुपये सस्ती है। XUV3XO के पेट्रोल मॉडल में 1.4 लाख और डीजल मॉडल में 1.56 लाख रुपये की कटौती हुई है। थार WD (डीजल) के दाम 1.35 लाख रुपये कम किए गए हैं। थार 4WD (डीजल) और स्कॉर्पियो क्लासिक में 1.01 लाख रुपये की कमी आई है। स्कॉर्पियो-एन के दाम 1.45 लाख रुपये और थार रॉक्स में 1.33 लाख रुपये कम हुए हैं। XUV700 की कीमत में 1.43 लाख रुपये की कटौती की गई है। कंपनी ने कहा कि यह लाभ डीलरशिप और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पारदर्शी तरीके से ग्राहकों तक पहुंचेगा।

Also Read: GST 2.0: सरकार को सच में ₹48,000 करोड़ का नुकसान होगा या नहीं? 4 ब्रोकरेज ने कन्फ्यूजन किया दूर

रेनो और टाटा ने भी घटाए दाम

रेनो इंडिया ने अपनी गाड़ियों के दाम में 96,395 रुपये तक की कटौती की है। यह नए दाम 22 सितंबर से सभी डिलीवरी पर लागू होंगे। हालांकि, बुकिंग अभी से नए दामों पर शुरू हो गई है। क्विड की कीमत 55,095 रुपये, ट्राइबर की 80,195 रुपये और काइगर की 96,395 रुपये कम हुई है। रेनो इंडिया के MD वेंकटराम ममिल्लापल्ले ने कहा कि यह कदम ग्राहकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दिखाता है। इससे नवरात्रि में डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। टाटा मोटर्स ने भी अपनी पैसेंजर गाड़ियों के दाम 65,000 रुपये से 1.45 लाख रुपये तक घटाए हैं। यह कटौती भी 22 सितंबर से लागू होगी।

GST के नए नियम

GST काउंसिल ने हाल ही में टैक्स स्लैब को 5 फीसदी और 18 फीसदी कर दिया है। छोटी कारें (पेट्रोल, LPG, CNG, 1200 CC तक) और डीजल कारें (1500 CC तक) अब 28 फीसदी की बजाय 18 फीसदी टैक्स स्लैब में आएंगी। 350 CC तक की मोटरसाइकिलें भी 18 फीसदी स्लैब में होंगी। इलेक्ट्रिक वाहन 5 फीसदी पर रहेंगे। बड़ी कारें, बड़े हाइब्रिड, 350 CC से ऊपर की मोटरसाइकिलें और रेसिंग कारों पर 40 फीसदी टैक्स लगेगा।

First Published - September 6, 2025 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट