Business Standard
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल
अन्य समाचार लौहपुरुष की संगठनात्मक क्षमता से प्रभावित थे महात्मा गांधी : नीतीश
'

लौहपुरुष की संगठनात्मक क्षमता से प्रभावित थे महात्मा गांधी : नीतीश

PTI

- September,07 2013 10:03 PM IST

अपने गृह जिला नालंदा के मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित सरदार पटेल ममोरियल महाविद्यालय में आज लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि लौहपुरुष का व्यक्तित्व विशाल था और वे सेल्फमेड महापुरुष थे।

नीतीश ने पटेल को देश और समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उन्होंने किसानों को संगठित किया तथा उनमें अद्भुत संगठनात्मक क्षमता थी। उनकी इस क्षमता से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रभावित भी थे।

लौहपुरुष को नमन और श्र्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने मगध विश्वविद्यालय से अंगीभूत सरदार पटेल महाविद्यालय के बारे में बताया कि उन्होंने पूर्व में इस महाविद्यालय के परिसर का उद्घाटन किया था और आज उन्हें यहां सरदार पटेल जी की प्रतिमा का अनावरण एवं महिला छात्रावास का उद्घाटन करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement