facebookmetapixel
RBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछला

अंबानी से ज्यादा संपत्ति गंवा चुके थे मस्क, फिर कैसे की जबरदस्त वापसी

राजनीतिक विवादों और अरबों के नुकसान के बाद ईलॉन मस्क फिर पहुंचे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में सबसे ऊपर

Last Updated- September 16, 2025 | 2:44 PM IST
Elon Musk

ईलॉन मस्क ने 2025 की शुरुआत $432 बिलियन की संपत्ति के साथ की थी। रुपये के हिसाब से ये करीब ₹37 लाख करोड़ बैठती है। लेकिन राजनीतिक विवाद, निवेशकों की नाराजगी और टेस्ला की चुनौतियों ने उनके लिए साल को बेहद कठिन बना दिया। आज, साल के अंत में, मस्क लगभग अपने शुरुआती फॉर्च्यून के स्तर पर लौट आए हैं।

ट्रम्प-मस्क दोस्ती से टूटने तक

मस्क का साल तब शुरू हुआ जब उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में एक ‘स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉयी’ के रूप में नियुक्त किया गया। इस नई भूमिका का मकसद व्हाइट हाउस में ब्यूरोक्रेसी कम करना था।

शुरुआत में, यह मस्क के लिए फायदेमंद साबित हुआ। टेस्ला की मार्केट वैल्यू दिसंबर 2024 में $1.5 ट्रिलियन तक पहुंच गई। गौर करने वाली बात है कि भारत जैसे बड़ देश की कुल इकॉनमी का साइज ही 4 ट्रिलियन डॉलर के बराबर है। साथ गी मस्क की संपत्ति लगभग $500 बिलियन यानी 43 लाख करोड़ तक पहुंच गई।

लेकिन मस्क की संपत्ति की यह तेजी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। निवेशकों को डर हुआ कि मस्क राजनीति में ज्यादा समय दे रहे हैं और टेस्ला पर ध्यान कम। साथ ही, मस्क का ट्रम्प और कुछ नेता को सपोर्ट करना लोगों को पसंद नहीं आया।

यह भी पढ़ें: Elon Musk की कंपनी xAI ने 500 कर्मचारियों को अचानक निकाला, Grok ट्रेनर्स सकते में!

महीनों में अरबों का नुकसान

मार्च 2025 तक मस्क की संपत्ति $126 बिलियन यानी करीब 11 लाख करोड़ रुपये घट गई। गौर करने वाली बात है कि ये घाटा भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति करीब 115 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। सिर्फ 10 मार्च को ही मस्क ने $29 बिलियन यानी ढाई लाख करोड़ खो दिए, जो 2020 के बाद टेस्ला का सबसे बड़ा एक-दिन का नुकसान था। अप्रैल तक टेस्ला के शेयर साल में 45% नीचे चले गए और मस्क की नेट वर्थ $290 बिलियन यानी 25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

DOGE से दूरी और निवेशकों का भरोसा

मई में मस्क ने DOGE रोल से कदम पीछे रखा। निवेशकों ने इसे सकारात्मक संकेत माना और उनकी संपत्ति $390 बिलियन यानी करीब 34 लाख करोड़ तक बढ़ गई। लेकिन जून में ट्रम्प के साथ सार्वजनिक विवाद ने फिर से टेस्ला शेयरों में गिरावट ला दी और मस्क की संपत्ति एक ही दिन में $34 बिलियन (करीब 3 लाख करोड़) घट गई।

टेस्ला की वापसी

सितंबर में टेस्ला के शेयरों में एक सप्ताह में 18% की तेजी आई, जब मस्क के $1 ट्रिलियन के प्रस्तावित पे पैकेज और उनके खुद के $1 बिलियन शेयर खरीदने की खबरें आईं। यह तेजी मस्क को फिर से रिकवरी में लाई और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में ऊपर रखा। हालांकि, Oracle के को-फाउंडर लैरी एलिसन ने 10 सितंबर को अपने फॉर्च्यून में $89 बिलियन की बढ़ोतरी के साथ मस्क को एक दिन के लिए पीछे छोड़ दिया।

ट्रिलियन-डॉलर रोड पर

54 साल के ईलॉन मस्क सात कंपनियों के मालिक हैं, जिनमें टेस्ला, स्पेसएक्स, xAI, X, न्यूरालिंक और द बोअरिंग कंपनी शामिल हैं। अगर टेस्ला के शेयरधारक मस्क के प्रस्तावित वेतन पैकेज को मंज़ूरी दे दें, तो मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियन डॉलर वाले व्यक्ति बन सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो वह दुनिया के पहले इंसान होंगे जिनकी संपत्ति 87 लाख करोड़ रुपये के बराबर होगी, जो कई बड़े देशों की अर्थव्यवस्था से बड़ी रकम है।

First Published - September 16, 2025 | 2:44 PM IST

संबंधित पोस्ट