facebookmetapixel
ट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहतEPFO का दावा: PF के नए नियमों से टैक्स का झंझट खत्म, अब निवेश व रिटर्न पाना होगा और आसानKotak MF ने उतारा नया सर्विसेज फंड, ₹500 की SIP से भारत के ग्रोथ इंजन पर दांव लगाने का मौकाट्रेड डील के बाद बाजार का भरोसा क्यों लौटा अंबानी-अदाणी पर?Explainer: India-US Trade Deal के बाद देश के टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे बूम मिलने वाला है?अमेरिकी टैरिफ कटौती से रत्न, आभूषण और कपड़ा सेक्टर को बढ़ावा, रूसी तेल से तुरंत दूरी मुश्किल: Moody’sHAL, BEL से लेकर PTC तक निवेश का मौका, ब्रोकरेज ने डिफेंस शेयरों पर हाई टारगेट तय किएStocks To Buy: ₹200 से सस्ते ये दो PSU स्टॉक्स दे सकते हैं अच्छा मुनाफा! नतीजों के बाद ब्रोकरेज की BUY रेटिंग

US Tariffs: भारत पर टैरिफ घटकर 18%, जानिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर कितना टैक्स

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद भारतीय निर्यात को बढ़त, पड़ोसी और प्रतिस्पर्धी देशों पर अब भी ज्यादा टैक्स

Last Updated- February 03, 2026 | 12:21 PM IST
Trump Tariffs

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ लंबे समय से इंतजार की जा रही ट्रेड डील की घोषणा की। इस डील के तहत अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगाया जाने वाला टैक्स 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। ट्रंप ने यह ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर किया।

रूस से तेल खरीद बंद करने पर सहमति

ट्रंप ने कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई है। इसके बजाय भारत अमेरिका से और संभवतः वेनेजुएला से ज्यादा तेल खरीदेगा। ट्रंप के मुताबिक, इससे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अमेरिका के सामान पर लगाए गए टैक्स और अन्य रुकावटों को धीरे-धीरे शून्य (0) करने की दिशा में कदम उठाएगा।

दूसरे देशों के मुकाबले भारत को फायदा

इस नई दर के बाद भारत को अपने कई प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले फायदा मिलेगा। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश और श्रीलंका के सामान पर अमेरिका में 20 प्रतिशत टैक्स लगता है, जबकि पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत टैक्स है। दक्षिण-पूर्व एशिया में वियतनाम पर 20 प्रतिशत, मलेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस पर 19 प्रतिशत टैक्स है। ताइवान पर भी 20 प्रतिशत टैक्स लागू है।

चीन पर सबसे ज्यादा टैक्स

नई व्यवस्था में भारतीय सामान पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा। वहीं इंडोनेशिया पर 19 प्रतिशत और चीन पर 37 प्रतिशत तक टैक्स है। इससे भारत की स्थिति चीन के मुकाबले काफी बेहतर हो गई है।

  • म्यांमार और लाओस पर 40 प्रतिशत टैक्स है।
  • दक्षिण अफ्रीका पर 30 प्रतिशत, मैक्सिको पर 25 प्रतिशत और कनाडा पर 35 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है।
  • स्विट्जरलैंड पर 15 प्रतिशत और ब्रिटेन पर सिर्फ 10 प्रतिशत टैक्स है।
  • जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ के देशों पर पहले से हुए समझौतों के तहत करीब 15 प्रतिशत टैक्स लगता है।

पहले भारत पर सबसे ज्यादा टैक्स था

इस डील से पहले भारत अमेरिका के सबसे ज्यादा टैक्स झेलने वाले बड़े देशों में शामिल था। पिछले साल अगस्त में ट्रंप ने भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत टैक्स लगाया था। इसमें 25 प्रतिशत सामान्य टैक्स और रूस से तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स शामिल था। उस समय ब्राजील ही एकमात्र ऐसा बड़ा देश था, जिस पर इतना ज्यादा टैक्स लगाया गया था।

लंबे समय से चल रही थी बातचीत

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत मार्च पिछले साल शुरू हुई थी। अब तक दोनों देशों के बीच करीब छह दौर की बातचीत हो चुकी है। आखिरी बार दिसंबर में नई दिल्ली में अमेरिकी व्यापार टीम आई थी। इसके बाद छुट्टियों और समय सीमा चूकने के कारण बातचीत धीमी हो गई थी। फिलहाल दोनों देश ऑनलाइन बातचीत के जरिए संपर्क में बने हुए हैं।

First Published - February 3, 2026 | 11:50 AM IST

संबंधित पोस्ट