facebookmetapixel
Advertisement
खाड़ी युद्ध की मार: भारत का 20% धातु स्क्रैप आयात ठप, रिसाइकलिंग उद्योग की बढ़ी मुश्किलेंईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा कुछ दिन टला: ट्रंप ने 10 दिन बढ़ाई समय सीमा, होर्मुज पर तनाव बरकरारफिनो पेमेंट्स बैंक का बड़ा फैसला: ऋषि गुप्ता की पुनर्नियुक्ति का प्रस्ताव फिलहाल वापस लियाPM ने मुख्यमंत्रियों के साथ की पश्चिम एशिया संकट से निपटने पर चर्चा, राजनाथ के नेतृत्व में बनाया मंत्री समूहG7 देशों की ईरान को सख्त चेतावनी: नागरिक ठिकानों पर हमले तुरंत रुकें, होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर जोरभारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल और जैमीसन ग्रीर की अहम चर्चा, अगले कदम पर बनी सहमतिनेपाल में ‘बालेंद्र शाह’ युग की शुरुआत: Gen Z के नायक बने प्रधानमंत्री, पर चुनौतियों का पहाड़ सामनेतेल 100 डॉलर पार; बेहाल शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,690 अंक टूटाऔद्योगिक सेक्टर को बड़ी राहत: केंद्र ने वाणिज्यिक एलपीजी कोटा बढ़ाकर किया 70 प्रतिशतRupee vs Dollar: रुपया 94.85 के नए निचले स्तर पर, तेल में उबाल से बढ़ा दबाव

Airfloa Rail Technology IPO: 281 गुना बुक हुआ आईपीओ; आज अलॉटमेंट हो सकता है फाइनल; ऐसे चेक करें स्टेटस

Advertisement

Airfloa Rail Technology IPO: निवेशकों से भारी डिमांड मिलने और 281 गुना से जायदा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए सोमवार (15 सितम्बर) को बंद हो गया था।

Last Updated- September 16, 2025 | 1:33 PM IST
Amir Chand IPO

Airfloa Rail Technology IPO Allotment Status: इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी एयरफ्लो रेल टेक्नोलॉजी आईपीओ का अलॉटमेंट मंगलवार (16 सितंबर 2025) को फाइनल होने की उम्मीद है। निवेशकों से भारी डिमांड मिलने और 281 गुना से जायदा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए सोमवार (15 सितम्बर) को बंद हो गया था।

एयरफ्लो रेल टेक्नोलॉजी आईपीओ (Airfloa Rail Technology IPO) अप्लाई करने के लिए 11 सितंबर को खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 43,29,000 शेयरों के मुकाबले 1,30,52,81,000 शेयरों के लिए सब्सक्रिप्शन मिला।

Airfloa Rail Technology IPO कैसे चेक करें

एयरफ्लो रेल टेक्नोलॉजी आईपीओ अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिए जाने के बाद निवेशक बीएसई, एनएसई या रजिस्ट्रार की आधिकारिक केफिन टेक्नोलॉजीज (KFin Technologies) पर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Airfloa Rail Technology IPO अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Airfloa Rail Technology IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Airfloa Rail Technology IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

एयरफ्लो रेल टेक्नोलॉजी आईपीओ (Airfloa Rail Technology IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipo.bigshareonline.com/ipo_status.html पर भी चेक कर सकते हैं।

Airfloa Rail Technology IPO GMP

एयरफ्लो रेल टेक्नोलॉजी आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर मंगलवार को ग्रे मार्केट में तगड़े प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार गतिविधियों पर नज़र रखने वाले सूत्रों ने बताया कि एयरफ्लो रेल टेक्नोलॉजी आईपीओ के नॉन लिस्टेड शेयर 315 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 140 रुपये से 175 रुपये ज्यादा है और करीब 125 % का ग्रे मार्केट प्रीमियम दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: सुजलॉन को टाटा पावर रिन्यूएबल से मिला FY26 का सबसे बड़ा ऑर्डर, 3 राज्यों में लगेंगे 838 MW के प्रोजेक्ट

Advertisement
First Published - September 16, 2025 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement