facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीOpening Bell: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स करीब 250 अंक फिसला, निफ्टी 24400 के नीचेStocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शनऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताब

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल और जैमीसन ग्रीर की अहम चर्चा, अगले कदम पर बनी सहमति

Advertisement

पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के अगले चरणों पर चर्चा की, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी

Last Updated- March 27, 2026 | 10:38 PM IST
Goyal Jamieson Greer
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि  जैमीसन ग्रीर के साथ वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि  जैमीसन ग्रीर ने दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत के ‘अगले कदमों’ पर शुक्रवार को चर्चा की।

यह चर्चा कैमरून के याउंडे में चल रहे विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान हुई। गोयल और ग्रीर ने एमसी 14 के एजेंडे पर भी बात की। गोयल ने एक्स पर कहा, ‘मेरी विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान अमेरिकी मंत्री जेमिसन ग्रीर के साथ बहुत ही सार्थक चर्चा हुई। हमने डब्ल्यूटीओएमसी14 के एजेंडा, भारत-अमेरिका बीटीए वार्ता में आगे के कदमों पर विचार-विमर्श किया और आर्थिक सहयोग एवं द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को अधिक मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया।’

अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने अमेरिकी राष्ट्रपित डॉनल्ड ट्रंप के अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम का उपयोग करके देश-विशिष्ट ‘पारस्परिक’ शुल्क लगाने के अधिकार को रद्द कर दिया था। इस घटनाक्रम के बाद पहली बार गोयल और ग्रीर के बीच व्यक्तिगत मुलाकात हुई है। इसके बाद अमेरिकी प्रशासन ने 24 फरवरी से सभी देशों पर 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत का एकमुश्त अधिभार लगा दिया।

Also Read: E20 के बाद अब E25 पेट्रोल की तैयारी, सरकार ने वाहन कंपनियों के साथ शुरू की बड़ी चर्चा

इस महीने की शुरुआत में एक वरिष्ठ भारतीय सरकारी अधिकारी ने कहा था कि भारत अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते पर तब तक हस्ताक्षर नहीं करेगी जब तक प्रशासन नई वैश्विक शुल्क संरचना के साथ ‘तैयार’ नहीं हो जाता। दोनों देशों ने 2 फरवरी को व्यापार समझौते की घोषणा की थी और मार्च तक इस पर हस्ताक्षर करने की योजना बनाई थी।

इस संबंध में 7 फरवरी को संयुक्त बयान जारी किया गया और रूस से तेल आयात करने के कारण अमेरिका द्वारा भारत के कुछ निर्यातों पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त मूल्य-आधारित शुल्क हटा दिए गए। अंतरिम समझौते के अनुसार अमेरिका भारत पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमत हो गया था।

Advertisement
First Published - March 27, 2026 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement