ग्लोबल बाजारों में कमजोरी, बढ़ती अनिश्चितता और लगातार बिकवाली का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। बाजार खुलते ही निवेशकों में घबराहट दिखी और पूरे दिन बिकवाली हावी रही। निफ्टी पिछले चार कारोबारी सत्रों में करीब 1100 अंक टूट चुका है, जिससे बाजार का माहौल काफी कमजोर नजर आ रहा है।
निफ्टी करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ खुला और शुरुआत से ही दबाव में दिखा। कारोबार के दौरान इंडेक्स 23,350 के नीचे फिसल गया और आखिर में करीब 440 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। टेक्निकल चार्ट पर बाजार ने bearish marubozu candle बनाई है, जिसे कमजोरी का मजबूत संकेत माना जाता है। लगातार तीन सत्रों से निफ्टी lower top और lower bottom बना रहा है, यानी हर दिन बाजार नई कमजोरी दिखा रहा है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 23,500 के नीचे बना रहेगा, तब तक दबाव जारी रह सकता है। नीचे की तरफ 23,150 और फिर 23,000 का स्तर अहम माना जा रहा है। वहीं अगर बाजार में रिकवरी आती है तो 23,550 और 23,750 के आसपास रुकावट देखने को मिल सकती है।
ऑप्शन डेटा पर नजर डालें तो बाजार में फिलहाल कमजोरी का माहौल दिखाई दे रहा है। सबसे ज्यादा Call Open Interest 24,000 और 24,200 स्ट्राइक पर बना हुआ है, जबकि सबसे ज्यादा Put Open Interest 23,000 और 22,500 स्ट्राइक पर है। डेटा के मुताबिक बाजार का बड़ा दायरा फिलहाल 22,800 से 23,800 के बीच नजर आ रहा है। वहीं छोटी अवधि में निफ्टी 23,000 से 23,600 के बीच कारोबार कर सकता है।
बैंक निफ्टी में भी मंगलवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। इंडेक्स गैप डाउन खुला और शुरुआती घंटे से ही इसमें दबाव बना रहा। लगातार बिकवाली के चलते बैंक निफ्टी 53,500 के करीब पहुंच गया और आखिर में करीब 880 अंकों की गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर के आसपास बंद हुआ।
चार्ट पर bearish candle बनने से संकेत मिल रहे हैं कि बैंकिंग शेयरों में अभी कमजोरी बनी रह सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब तक बैंक निफ्टी 53,750 के नीचे रहेगा, तब तक इसमें कमजोरी बनी रह सकती है। नीचे की तरफ 53,250 और 53,000 का स्तर अहम माना जा रहा है, जबकि ऊपर की तरफ 54,000 और 54,250 पर रुकावट दिखाई दे सकती है।
CMP ₹305 |Stop loss ₹295 | Targte ₹325
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के डेरिवेटिव और टेक्निकल हेड चंदन तापड़िया ने कुछ शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। उनके मुताबिक वेदांता का शेयर डेली चार्ट पर Ascending Triangle pattern से ब्रेकआउट दे चुका है और इसमें 100 DEMA का अच्छा सपोर्ट देखने को मिल रहा है। उन्होंने इस शेयर में 325 रुपये का टारगेट दिया है।
CMP ₹402 | Stop loss ₹390 | Target ₹425
वहीं बायोकॉन को लेकर भी उनका नजरिया भरोसेमंद बना हुआ है। उनका कहना है कि शेयर ने falling supply trendline से ब्रेकआउट दिया है और MACD indicator bullish crossover दिखा रहा है, जो तेजी का संकेत माना जाता है। ऐसे में शेयर में आगे और मजबूती देखने को मिल सकती है।
CMP ₹932 | Stop loss ₹960 | Target ₹875
चंदन तापड़िया ने Info Edge (India) Futures में बिकवाली की सलाह दी है। उनके मुताबिक शेयर ने डेली चार्ट पर range breakdown दिया है और RSI indicator लगातार कमजोरी का संकेत दे रहा है। उनका मानना है कि अगर दबाव बना रहता है तो शेयर में आगे और गिरावट देखने को मिल सकती है।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)