facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

PhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मदद

Advertisement

फोनपे ने टैक्सबडी के साथ मिलकर ऐप पर 'टैक्स फाइलिंग' की नई सर्विस शुरू की है, जहां यूजर शुरुआती 24 रुपये से ITR और GST आसानी से भर सकते हैं

Last Updated- July 10, 2026 | 3:25 PM IST
PhonePe ITR
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुका फोनपे अब अपने यूजर्स के लिए एक और शानदार सहूलियत लेकर आया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर ‘टैक्स फाइलिंग’ फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस नए फीचर की मदद से अब फोनपे के करोड़ों यूजर्स ऐप के अंदर ही बेहद आसानी से अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल कर सकेंगे। इसके अलावा, छोटे कारोबारियों को ध्यान में रखते हुए इसमें हर महीने की GST कंप्लायंस को मैनेज करने की सुविधा भी दी गई है।

फोनपे ने इस सर्विस के लिए डिजिटल टैक्स कंप्लायंस प्लेटफॉर्म ‘टैक्सबडी’ (TaxBuddy) के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी का दावा  है कि इस साझेदारी के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे व्यापारियों को टैक्स से जुड़े सभी काम एक ही जगह निपटाने का मौका मिलेगा।

सिर्फ ₹24 से शुरू है टैक्स फाइलिंग की सुविधा

इस सर्विस की सबसे बड़ी खासियत इसकी किफायती कीमत है। अगर आप अपना टैक्स खुद फाइल करना चाहते हैं, तो इसमें सेल्फ-फाइलिंग का विकल्प भी है, जो 24 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, जिन लोगों का टैक्स का मामला थोड़ा पेचीदा है, उनके लिए ऐप पर एक्सपर्ट-असिस्टेड प्लान भी मौजूद हैं। इसके साथ ही छोटे दुकानदारों और व्यापारियों के लिए हर महीने GST फाइल करने की सहूलियत भी दी गई है।

कंपनी का कहना है कि इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को ITR फाइल के लिए अलग-अलग सरकारी या दूसरी वेबसाइटों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐप के अंदर ही टैक्स से जुड़ी पूरी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। साथ ही ITR ऑप्टिमाइजेशन के लिए एक्सपर्ट की मदद और नियमित GST फाइलिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। यानी जैसे लोग रोजमर्रा के बिल आसानी से ऐप पर भरते हैं, वैसे ही टैक्स से जुड़े काम भी आसान हो जाएंगे।

Also Read: ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरें

इस नई शुरुआत पर फोनपे में ‘इन-ऐप कैटेगरीज’ की हेड निहारिका सहगल ने कहा कि कंपनी अपने यूजर्स की रोजमर्रा की आर्थिक जरूरतों को आसान तरीके से पूरा करने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बना रही है।

उनका कहना है कि किफायती कीमत पर एक्सपर्ट टैक्स सलाह देकर कंपनी का लक्ष्य नौकरीपेशा लोगों से लेकर छोटे दुकानदारों तक, हर किसी को भरोसे के साथ अपना टैक्स मैनेज करना आसान बनाना है।

इन 3 आसान स्टेप्स में उठाएं सर्विस का फायदा

फोनपे ऐप के मुताबिक, इस सर्विस का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यूजर्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में फोनपे ऐप को खोलें और नीचे ‘रिचार्ज एंड पे बिल्स’ सेक्शन पर जाएं।
  • स्टेप 2: यहां ‘यूटिलिटीज एंड अदर्स’ सब-हेडिंग के नीचे दिख रहे ‘फाइल ITR’ के विकल्प पर टैप करें।
  • स्टेप 3: अब अपनी जरूरत के हिसाब से सेल्फ-फाइलिंग, एक्सपर्ट-असिस्टेड या मंथली GST फाइलिंग में से कोई भी एक मोड चुनकर आगे बढ़ें।

Advertisement
First Published - July 10, 2026 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement