facebookmetapixel
Advertisement
सुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारीMF-only PMS पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, 25 लाख रुपये से निवेश की राह; विदेशी निवेश और डेरिवेटिव को भी मिलेगी छूट

तेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटा

Advertisement

बुधवार को 7 जुलाई के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद हाजिर सोने की कीमत 2.1 फीसदी गिरकर 4,041.59 डॉलर प्रति औंस रह गईं

Last Updated- July 23, 2026 | 10:57 PM IST
Gold Price
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोने की कीमतों में गुरुवार को करीब 2 फीसदी की गिरावट आई। इससे पिछले सत्र में सोना दो हफ्ते के उच्चस्तर पर पहुंच गया था, लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से ऊर्जा की कीमतें बढ़ गईं, जिससे महंगाई की चिंता और इस साल अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावनाएं और मजबूत हुईं। बुधवार को 7 जुलाई के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद हाजिर सोने की कीमत 2.1 फीसदी गिरकर 4,041.59 डॉलर प्रति औंस रह गईं।

अगस्त में डिलिवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.6 फीसदी गिरकर 4,043.50 डॉलर पर आ गया। अमेरिकी डॉलर में 0.3 फीसदी की बढ़त हुई, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए डॉलर कीमत वाली में सोना महंगा हो गया, जबकि 10 साल के अमेरिकी ट्रेजरी नोट पर यील्ड करीब एक फीसदी बढ़कर एक साल से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

अमेरिकन गोल्ड एक्सचेंज के बाजार विश्लेषक जिम वायकॉफ ने कहा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से बॉन्ड यील्ड बढ़ रही है। इसकी वजह यह है कि महंगाई की समस्या के कारण केंद्रीय बैंक ब्याज दरें कम नहीं कर पाएंगे। बॉन्ड यील्ड का बढ़ना सोने और चांदी के तेजड़ियों के लिए नुकसानदेह है क्योंकि सोने और चांदी से कोई यील्ड (रिटर्न) नहीं मिलता है।

यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हमला किया।

Advertisement
First Published - July 23, 2026 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement