facebookmetapixel
भारी बारिश और चक्रवात मोंथा से कपास उत्पादन 2% घटने का अनुमान, आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीदSpicejet Q2FY26 results: घाटा बढ़कर ₹635 करोड़ हुआ, एयरलाइन को FY26 की दूसरी छमाही में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदRetail Inflation: खुदरा महंगाई अक्टूबर में घटकर कई साल के निचले स्तर 0.25% पर आई, GST कटौती का मिला फायदाGold ETFs में इनफ्लो 7% घटकर ₹7,743 करोड़ पर आया, क्या कम हो रही हैं निवेशकों की दिलचस्पी?चार्ट्स दे रहे ब्रेकआउट सिग्नल! ये 5 Midcap Stocks बना सकते हैं 22% तक का प्रॉफिट₹60 के स्मॉलकैप Metal Stock पर मिल सकता है 80% रिटर्न, ब्रोकरेज बोले – खरीदों; एंट्री का सही वक्तरूस से तेल सप्लाई रुकी तो क्या फिर बढ़ेंगे दाम? एक्सपर्ट बता रहे क्या होगा आगेHAL Q2FY26 results: पीएसयू डिफेंस कंपनी का मुनाफा 10% बढ़कर ₹1,669 करोड़, रेवेन्यू भी 11% बढ़ाAshok Leyland ने Q2 में किया धमाका! ₹9,588 करोड़ का रेवेन्यू, डिविडेंड का दिया तोहफाGemini AI विवाद में घिरा गूगल! यूजर्स की प्राइवेसी लीक करने के आरोप

Indonesia Masters : लक्ष्य सेन इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में हारे

Last Updated- January 27, 2023 | 4:46 PM IST
Lakshya Sen

भारत के लक्ष्य सेन का शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में एशियाई खेलों के चैंपियन जॉनाथन क्रिस्टी के हाथों हार के साथ ही इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रभावशाली अभियान समाप्त हो गया।

विश्व में 12वें नंबर के खिलाड़ी सेन पहला सेट जीतने का फायदा नहीं उठ पाए और स्थानीय खिलाड़ी क्रिस्टी से 62 मिनट तक चले मैच में 21-15, 10-21, 13-21 से हार गए। क्रिस्टी की विश्व रैंकिंग तीन है।

राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन सेन का क्रिस्टी के खिलाफ इससे पहले रिकॉर्ड 1-0 था। उन्होंने अच्छी शुरुआत की और एक समय वह 8-5 से आगे थे। उन्होंने इंटरवल तक अपनी बढ़त बनाए रखी। इसके बाद क्रिस्टी ने लगातार तीन अंक बनाए और स्कोर 15 -15 से बराबर कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि लगातार छह अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम किया।

सेन हालांकि इसके बाद अपनी लय खो बैठे जबकि क्रिस्टी ने शानदार खेल दिखाया और जल्द ही 11-2 से बढ़त हासिल कर दी। इसके बाद इंडोनेशिया के खिलाड़ी को दूसरा गेम जीतने के लिए खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

लगातार दूसरे टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हारे सेन

क्रिस्टी ने तीसरे और निर्णायक गेम में भी अच्छी शुरुआत की। उन्होंने शुरू में 5-1 से बढ़त बनायी। सेन ने लगातार चार अंक बनाए लेकिन इंडोनेशिया के खिलाड़ी ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए और इंटरवल तक 11-6 की अच्छी बढ़त हासिल कर दी।

इसके बाद उन्होंने लगातार चार अंक बनाकर मैच अपने नाम किया। सेन पिछले सप्ताह इंडिया ओपन में भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे।

First Published - January 27, 2023 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट