facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

Australian Open 2023 में डेब्यू कर रहे शेल्टन क्वार्टर फाइनल में

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 4:20 PM IST
Ben Shelton
PTI

अमेरिका के बेन शेल्टन ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पदार्पण करते हुए सोमवार को यहां पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बीस साल के शेल्टन ने मेलबर्न पार्क पर ऑल अमेरिकी मुकाबले में जेजे वोल्फ को 6-7 (5), 6-2, 6-7 (4), 7-6 (4), 6-2 से हराया।

शेल्टन अपने सिर्फ दूसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और पहली बार अमेरिका से बाहर यात्रा कर रहे हैं। वर्ष 2007 से यह पहला मौका होगा जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में दो अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

सबेस्टियन कोर्डा पहले ही अंतिम आठ में जगह बना चुके हैं। अमेरिका के टॉमी पॉल के पास भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने का मौका होगा जब वह सोमवार को 24वें नंबर के स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता आगुत से भिड़ेंगे। सोमवार को पांचवें वरीय आंद्र्रे रूबलेव ने भी पांच सेट में जीत के साथ पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

रूस के इस खिलाड़ी ने नौवें वरीय होल्गर रूने को कड़े मुकाबले में 6-3, 3-6, 6-3, 4-6, 7-6 से हराया। मेग्डा लिनेट भी 31 साल ही उम्र में पहली बार महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। वह 30वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल रही थी।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement