facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधारRBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कम

बारा की दौड़ में लैंको आगे

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:01 PM IST

हैदराबाद की लैंको कोंडापल्ली ने इलाहाबाद जिले में 1,980 मेगावॉट की प्रस्तावित बारा ताप विद्युत परियोजना के लिए सबसे कम की बोली लगाई है।
उत्तर प्रदेश की इस परियोजना के लिए कंपनी ने प्रति यूनिट 3.09 रुपये की बोली लगाई है जिसने जेपी को पछाड़ दिया है। जेपी ने प्रति यूनिट 3.39 रुपये की बोली लगाई है और तीसरे स्थान पर रिलायंस पावर रही है जिसने 3.90 रुपये की बोली लगाई है।
उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि उच्च स्तरीय समिति इस बोली का मूल्यांकन करेगी और अगले दो से तीन दिनों में इस पर कोई फैसला लिया जाएगा। वहीं सूत्रों का कहना  है कि और नीची बोली की चाहत में यूपीपीसीएल कंपनियों से फिर से बोलियां मंगा सकती है।
बारा परियोजना के लिए कुल 9 कंपनियां- एनटीपीसी, इंडियाबुल्स, जेपी, लैंको, जीवीके, एलऐंडटी, अडानी, रिलायंस पावर और आइसोलक्स दौड़ में शामिल थीं। जेपी को पहले ही इलाहाबाद में 1,320 मेगावॉट की करछना विद्युत परियोजना का अधिकार सौंपा जा चुका है।
इस परियोजना के लिए कंपनी ने 2.97 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई थी। इस परियोजना की दौड़ में रिलायंस, अडानी और लैंको तीनों को जेपी ने पछाड़ दिया था। इधर एक दूसरे घटनाक्रम में टोरेंट को आगरा में बिजली वितरण का अधिकार सौंप दिया गया है।
टोरेंट ने प्रति इकाई 1.97 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई थी। वहीं बिजली वितरण का अधिकार पाने के लिए रिलायंस ने 1.85 रुपये और जमशेदपुर यूटिलिटीज ऐंड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (जुसको) ने 1.83 रुपये की बोली लगाई थी।
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में शहरी इलाकों में बिजली की वितरण व्यवस्था को दुरुस्त और कारगर बनाने के लिए फ्रेंचाइजी मॉडल लागू करने की तैयारी में है। इधर टोरेंट को पहले ही कानपुर में बिजली वितरण के लिए अभिरुचि पत्र सौंपा जा चुका है।
कंपनी ने प्रति यूनिट 2.17 रुपये की दर से बोली लगाई थी। वहीं जेयूएससीओ ने इसके लिए प्रति यूनिट 2.16 रुपये की दर से बोली लगाई थी। 

वहीं बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, अलीगढ़ और मेरठ के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 25 मार्च कर दी गई है। बिजली कर्मचारी इस फ्रेंचाइजी प्रणाली का विरोध कर रहे हैं।
बिजली की लड़ाई
लैंको ने लगाई 3.09 रुपये प्रति यूनिट की बोली

जेपी दूसरे और रिलायंस पावर तीसरे स्थान पर

उच्च स्तरीय समिति दो तीन दिनों में करेगी फैसला

Advertisement
First Published - February 26, 2009 | 9:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement