facebookmetapixel
Editorial: वोडाफोन आइडिया के एजीआर संकट पर समाधान की उम्मीद, समान नीति की मांग तेजबजट 2026 में राजकोषीय अनुशासन और विकास के बीच संतुलन जरूरीतकनीकी दिग्गजों ने भारतीय यूजर्स से कमाए अरबों डॉलर, इसे देश में ही रोकने की जरूरतबांग्लादेश में विशेष न्यायाधिकरण ने शेख हसीना को दी मौत की सजा, हिंसक दमन का ‘प्रमुख सूत्रधार’ बतायाबिहार: नीतीश के हाथ में ही रहेगी कमान, जदयू-भाजपा गठबंधन में मंत्री पदों का बंटवारा तयआईटी शेयरों पर फंड मैनेजरों की दो राय, गिरावट के बाद अब रिकवरी की बढ़ीं उम्मीदेंBihar Election Analysis: बिहार में दोबारा जीत का ट्रेंड मजबूत, BJP-JDU की सीटों पर वोट प्रतिशत भी बढ़ाअगले 3 से 5 साल में निवेशकों की संख्या हो सकती है दोगुनी, SEBI चेयरमैन ने जताई उम्मीदIPO लंबी अवधि की पूंजी नहीं जुटा रहे, सिर्फ शुरुआती निवेशकों का एग्जिट बन रहे: CEA नागेश्वरनव्यापार घाटे की खाई हुई और चौड़ी: अक्टूबर में निर्यात 11.8% घटा, ट्रेड डेफिसिट बढ़कर 41.68 अरब डॉलर पर

यूपी पंचायत चुनाव में नए सिरे से आरक्षण

Last Updated- December 12, 2022 | 8:22 AM IST

उत्तर प्रदेश में इस बार होने वाले पंचायत चुनावों में सभी सीटों पर आरक्षण नए सिरे से किया जाएगा। प्रदेश की पंचायतों में चक्रानुक्रम आरक्षण लागू किया जाएगा और वर्ष 1995 से 2015 तक हुए पांच चुनावों को आरक्षण तय करने का आधार माना जाएगा। नई व्यवस्था के तहत जो पंचायतें अभी तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई और पिछड़ा वर्ग के लिए कभी आरक्षित नहीं हुई वह अब अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की जाएगी। उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षण लिस्ट जारी कर दी गई। 
 
अपर मुख्य सचिव (पंचायती राज) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के 27 पद अनारक्षित जबकि 12 महिला, 27 पिछड़ा वर्ग और 16 अनुसूचित जाति में आरक्षित किए गए हैं। ब्लॉक प्रमुखों के 826 पदों में से 314 अनारक्षित, 113 महिला, 223 पिछड़ा वर्ग और 171 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रदेश में पहली बार 5 ब्लॉक प्रमुखों के पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। ग्राम प्रधानों के लिए 20,268 पद अनारक्षित, 9,739 महिला, 15,712 पिछड़ा वर्ग और 12,045 अनुसूचित जाति जबकि 330 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। 
 
सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद में शामली, बागपत, लखनऊ, कौशांबी, सीतापुर, हरदोई जिलों को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। कानपुर नगर, औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी, जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, मिर्जापुर जिलों में पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होगा। इसी तरह से पिछड़ा वर्ग महिला के लिए संभल, हापुड़, एटा, बरेली, कुशीनगर वाराणसी और बदायूं जिलों में पिछड़ा वर्ग के लिए आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, बस्ती, संत कबीर नगर, चंदौली, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष का पद आरक्षित होगा। गोरखपुर, देवरिया,महराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती व अयोध्या सहित 27 जिले सामान्य के लिए घोषित किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि महिलाओं का 33 फीसदी आरक्षण का कोटा हर चुनाव में पूरा होता रहा है जिसे इस चुनाव में भी जारी रखा जाएगा। प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर के आरक्षण की क्षेत्रवार सूची जल्दी ही जारी की जाएगी।
 

First Published - February 12, 2021 | 6:10 PM IST

संबंधित पोस्ट