facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Bihar Election Analysis: बिहार में दोबारा जीत का ट्रेंड मजबूत, BJP-JDU की सीटों पर वोट प्रतिशत भी बढ़ा

Advertisement

खास बात यह है कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) को दोबारा जीत मिली है वहां उनका वोट प्रतिशत भी बढ़ा है

Last Updated- November 17, 2025 | 10:53 PM IST
JDU
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर हाल ही में संपन्न चुनाव में आधी से ज्यादा सीटों पर उन्हीं दलों को जीत मिली है, जिन्होंने 2020 के चुनाव में इन पर कब्जा किया था। इसके विपरीत 2010 में एक चौथाई यानी केवल 64 निर्वाचन क्षेत्र ही ऐसे थे, जहां से उन्हीं दलों को दोबारा जीत मिली थी। 

खास बात यह है कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) को दोबारा जीत मिली है वहां उनका वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है और ऐसी सीटों पर दलों के वोट पहले के मुकाबल हर बार बढ़े हैं। साल 2010 में 26 प्रतिशत सीटों पर दोबारा जीत हासिल हुई थी मगर इस साल ऐसी सीटों की हिस्सेदारी बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। 

इसी तरह 2010 में हुए विधान सभा चुनाव में 32 सीटें ऐसी थीं, जिन पर दलों को दोबारा जीत भी मिली और उनकी वोट हिस्सेदारी भी बढ़ी। इस बार ऐसी सीटों का आंकड़ बढ़कर 101 हो गया। 2010 में केववल 11 सीटें ऐसी थीं जिन पर भाजपा दोबारा जीती थी और उसका वोट प्रतिशत भी बढ़ा था। 

इस साल भाजपा के लिए आंकड़ा बढ़कर 47 पर पहुंच गया। जदयू की ऐसी सीटें 2010 में 19 थीं, जो इस चुनाव में बढ़कर 37 हो गईं। सबसे कम अंतर से दोबारा जीत वाली 12 सीटों में 7 ऐसी रहीं, जिनमें 2020 और 2025 के बीच वोट प्रतिशत में 0 से 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - November 17, 2025 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement