facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

ED छापे के खिलाफ ममता बनर्जी ने निकाली 10KM लंबी रैली, भाजपा और अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

ममता ने घोषणा की कि उनकी पार्टी का अगला गंतव्य नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग होगा, जहां एसआईआर के दौरान मतदाताओं के कथित उत्पीड़न का विरोध किया जाएगा

Last Updated- January 09, 2026 | 10:52 PM IST
Mamata Banerjee
ED की छापेमारी के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में रैली निकाली

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ (आई-पैक) के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर गुरुवार को हुई छापेमारी के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को रैली निकाली। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर कोयला घोटाले से लाभ उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि यदि आवश्यक हुआ, तो वह सबूत सार्वजनिक कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस ने उच्च न्यायलय का रुख किया, तो संघीय जांच एजेंसी ने भी अदालत से गुरुवार की घटनाओं की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया।

ममता ने 10 किलोमीटर लंबे विरोध मार्च के बाद आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने छापेमारी स्थल पर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष के रूप में हस्तक्षेप किया था, न कि मुख्यमंत्री के रूप में। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आई-पैक के कार्यालय पर ईडी की छापेमारी का मकसद 2026 के विधान सभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक रणनीति को चुराना था।  

ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों में जबरदस्ती सत्ता हथिया ली है। निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर के जरिये मतदाताओं के नाम हटाकर बंगाल में भी ऐसा ही करने का प्रयास कर रही है।

ममता ने घोषणा की कि उनकी पार्टी का अगला गंतव्य नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग होगा, जहां एसआईआर के दौरान मतदाताओं के कथित उत्पीड़न का विरोध किया जाएगा। नई दिल्ली में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया, जब वे केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में गृह मंत्रालय के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

इस बीच, ममता बनर्जी ने राजनीतिक परामर्श कंपनी आई-पैक के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी के संबंध में ईडी के खिलाफ दो शिकायत दर्ज कराई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर कोलकाता और बिधाननगर पुलिस ने औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तृणमूल कांग्रेस ने एजेंसी की छापेमारी के खिलाफ शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर कर तलाशी अभियान के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों के ‘दुरुपयोग और प्रसार’ पर रोक लगाने का अनुरोध किया।

दूसरी ओर ईडी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अपनी जांच में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है और गुरुवार की घटनाओं की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया। 

Advertisement
First Published - January 9, 2026 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement