facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: अभी राहत, लेकिन आगे महंगाई बढ़ी तो ब्याज दरों में बदलाव तयभारत में ई-कॉमर्स की वृद्धि का आधार भरोसा और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धाअच्छे कॉरपोरेट गवर्नेंस की कुंजी: जवाबदेही, पारदर्शिता और बोर्ड-प्रबंधन के बीच सही संतुलनआरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेश

अंतिम चरण में पहुंच गई पार्टियों की जोर आजमाइश

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:55 AM IST

दिल्ली में 7 मई को 7 लोक सभा सीटों के लिए मतदान है। सभी राजनैतिक दलों की जोर आजमाइश अंतिम चरण में है। पर हर सीट के लिए सभी पार्टी अलग-अलग डफली बजा रही है।
कोई भी पार्टी हर सीट के लिए एक ही वादा करता नहीं दिख रही। इसकी मुख्य वजह दिल्ली की विविधता है। आलीशान कोठियों व चमचमाती गाड़ियों से लैस नई दिल्ली लोक सभा की समस्या पूर्वी दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनियों में बिना सीवर-पानी के गुजर-बसर कर रहे लोगों की समस्याओं से बिल्कुल भिन्न है।
तभी तो नई दिल्ली लोक सभा सीट के लिए भाजपा आयकर सीमा में छूट दिलाने की बात कर रही है तो पूर्वी दिल्ली में सीवर समस्या और पुल बनाने की। दिल्ली में सभी सीटों पर मुख्य टक्कर कांग्रेस एवं भाजपा के बीच ही है। 
चांदनी चौक
कांग्रेस की तरफ से कपिल सिब्बल तो भाजपा की तरफ से विजेंद्र गुप्ता चुनाव मैदान में है। इलाके के व्यापारियों को रिझाने की मुख्य कवायद। सिब्बल ने अपने इलाके के बाजारों की दशा सुधारने के लिए 10 सूत्री कार्यक्रम बनाया है। गुप्ता चांदनी चौक की सूरत बदलने का दावा कर रहे हैं।
पश्चिमी दिल्ली
इस इलाके  से कांग्रेस के  उम्मीदवार हैं महाबल मिश्रा। वहीं दूसरी तरफ भाजपा  ने जगदीश मुखी को अपना उम्मीदवार बनाया है। महाबल पश्चिमी दिल्ली को बिजली, पानी व चमचमाती सड़कों के लिए मशहूर इलाका बनाने का डंका पीट रहे हैं तो मुखी भी पीछे नहीं हैं। दोनों एक से बढ़कर एक वादे करने में जुटे हुए हैं।
उत्तर पश्चिम
कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा तीरथ। भाजपा उम्मीदवार मीरा कांवरिया। अनधिकृत कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं का वादा कर दोनों ही उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने में जुटे।
पूर्वी दिल्ली
कांग्रेस ने संदीप दीक्षित तो भाजपा ने चेतन चौहान को टिकट दिया। दोनों के सामने अपने-अपने इलाकों में पार्क, सड़क, सीवर, पानी जैसी समस्याएं मुख्य हैं। और दोनों ही हर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्य जोर बुनियादी सुविधाओं पर ही दे रहे है। ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा के लिए ओवर ब्रिज बनवाने का वादा।
उत्तर पूर्व
कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल तो भाजपा के टिकट पर बीएल शर्मा चुनाव मैदान में है। प्रेम सिग्नेचर ब्रिज व अन्य पुल बनवाने के लिए अनशन करने की बात कर रहे हैं तो अग्रवाल दूसरे प्रदेशों से आए निम्न आय वर्ग के मतदाताओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने का वादा कर रहे हैं। 
दक्षिण दिल्ली
कांग्रेस के उम्मीदवार रमेश कुमार तो भाजपा के रमेश बिधूड़ी इस सीट के लिए चुनावी दंगल में भाग ले रहे हैं। पानी यहां भी प्रमुख मुद्दा बनता नजर आ रहा है। कुमार अपने इलाके के गांवों में सीवर से लेकर पानी की पाइप लाइन बिछाने का वादा कर रहे हैं तो बिधूड़ी महंगाई व इलाके की पिछड़ी कॉलोनियों को दिल्ली के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने का वादा कर मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं।
नई दिल्ली लोक सभा सीट
इस सीट के लिए कांग्रेस ने अजय माकन को अपना प्रत्याशी बनाया है तो भाजपा ने इस सीट से विजय गोयल को मैदान में उतारा है। दोनों ही दिल्ली विश्वविद्यालय की राजनीति से जुड़े रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 5, 2009 | 2:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement