facebookmetapixel
Advertisement
₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहीं

शेयर बाजार में मामूली गिरावट, Sensex 62200 के नीचे बंद

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:15 PM IST
share market

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी निवेशकों की सतत निकासी के बीच सोमवार को सतर्कता भरे कारोबार में Sensex 51 अंक के नुकसान में रहा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty लगभग फ्लैट बंद हुआ।

कारोबारियों के मुताबिक, नवंबर के मुद्रास्फीति एवं औद्योगिक उत्पादन संबंधी आंकड़ों से पहले अधिकतर कारोबारियों ने सतर्कता बरती और वे जोखिम लेने से बचते रहे।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 51.10 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,130.57 अंक पर बंद हुआ।
हालांकि, सेंसेक्स एक समय 505.52 अंक यानी 0.81 प्रतिशत तक लुढ़क गया था लेकिन बाद में इसमें सुधार आया।

एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सपाट स्तर पर रहा। निफ्टी 0.55 अंक की मामूली बढ़त के साथ 18,497.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एशियन पेंट्स सर्वाधिक 1.94 प्रतिशत के नुकसान में रही।

इसके अलावा इन्फोसिस, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, एसबीआई और बजाज फिनसर्व के शेयर भी नीचे आए। दूसरी तरफ टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया, डॉ रेड्डीज, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक एवं आईटीसी के शेयरों में 1.18 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।

बाजार में नकारात्मक धारणा हावी रही और सेंसेक्स के कुल 30 में से 16 शेयर शेयर नुकसान में रहे। व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप में 0.36 प्रतिशत की बढ़त रही जबकि मिडकैप 0.30 प्रतिशत बढ़ गया।

कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के इक्विटी शोध प्रमुख (खुदरा) श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद सूचकांक एक दायरे में ही रहे। निवेशकों ने मुद्रास्फीति के आंकड़े और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के पहले खुद को किनारे ही रखना बेहतर समझा।” रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर कोई बड़ी घटनाक्रम न होने से घरेलू बाजार वैश्विक रुझान पर ही चल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘शेयर कारोबारियों को मौजूदा स्थिति में जुझारूपन दिखाने वाले बैंकिंग, एफएमसीजी एवं धातु क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आईटी एवं फार्मा क्षेत्रों में गिरावट जारी रह सकती है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में भी गिरावट का रुख देखा गया। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में भी दोपहर के सत्र में गिरावट देखी जा रही थी। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक स्तर पर बंद हुए थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत गिरावट के साथ 75.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजार से निकासी का सिलसिला जारी रखा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने शुक्रवार को 158.01 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 12, 2022 | 7:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement