facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

SEBI ने जारी की SOP, ट्रेडिंग रुकी तो 15 मिनट में देनी होगी सूचना

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 9:47 AM IST
SEBI

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने किसी कारण से एक्सचेंज में कामकाज ठप होने की स्थिति के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) जारी किए हैं। इनके मुताबिक अब अगर किसी भी कारण से एक्सचेंज में कामकाज में कोई रुकावट आई, तो मार्केट पार्टिसिपेंट्स, ट्रेडिंग मेंबर्स आदि को 15 मिनट के अंदर इसकी सूचना देनी होगी। रेगुलेटर को तत्काल इसकी जानकारी देनी होगी।

सेबी के सर्कुलर के मुताबिक, एक्सचेंज में गड़बड़ी का मतलब ट्रेडिंग बंद होने से है। इसमें एक्सचेंज में आई कोई तकनीकी गड़बड़ी भी शामिल है साथ ही इसमें एक्सचेंज के कंट्रोल से बाहर के कारण ट्रेडिंग में आई रुकावयट को भी शामिल किया गया है।

अगर ऐसी कोई भी स्थिति बनती है तो एक्सचेंज को इस बात की जानकारी देने के लिए 15 मिनट की टाइम विंडो दी गई है।

क्या है SOP में –

  • एक या एक से अधिक सेगमेंट अगर किसी गड़बड़ी से प्रभावित होते हैं तो इसे ‘आउटेज’ माना जाएगा। हालांकि, ऐसी स्थिति में भी जो सेगमेंट प्रभावित नहीं हैं उनमें ट्रेडिंग जारी रहेगी। इसी के साथ, अन्य अप्रभावित एक्सचेंज अपने सभी मार्केट सेगमेंट्स में ट्रेड जारी रख सकेंगे।
  • प्रभावित हुए एक्सचेंज को दोबारा ट्रेडिंग शुरू करने से पहले सभी मार्केट पार्टिसिपेंट्स को 15 मिनट पहले इस बात की जानकारी देनी होगी कि ट्रेडिंग फिर से शुरू हो रही है। वहीं, प्रभावी प्राइस डिस्कवरी के लिए प्री-ओपनिंग सेशन सामान्य प्री-ओपनिंग सेशन की तरह होगा।
  • अगर प्रभावित हुए स्टॉक एक्सचेंज में सामान्य क्लोजर से कम से कम एक घंटे पहले ट्रेडिंग पहले जैसी सामान्य स्थिति में आ जाती है तो ट्रेडिंग के घंटों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
  • अगर साम्मान्य क्लोजर के एक घंटे पहले ट्रेडिंग सामान्य नहीं होती है तो सभी एक्सचेंजों उस दिन के लिए ट्रेडिंग का समय डेढ़ घंटे तक बढ़ाना होगा। और इस बात की सूचना भी एक्सचेंजों को मार्केट क्लोजर से कम से कम सवा घंटे पहले देना होगा।
  • किसी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में अगर कोई एक्सचेंज सामान्य क्लोजर से 45 मिनट बाद तक उस गड़बड़ी को दूर नहीं कर पाता है तो फिर प्रभावित एक्सचेंज में उस दिन कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
  • अगर गड़बड़ी ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में और निर्धारित क्लोजर से 15 मिनट पहले होती है तो भी सभी एक्सचेंजों के लिए ट्रेडिंग का समय डेढ़ घंटे तक बढ़ाया जाएगा।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement