facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

IPO की आंधी! जेपी मॉर्गन ने कहा; भारत में हर साल 20 अरब डॉलर की लिस्टिंग अब ‘न्यू नॉर्मल’

Advertisement

जेपी मॉर्गन का मानना है कि आने वाले वर्षों में यह स्तर भारत के लिए एक स्थिर एनुअल रन रेट बन जाएगा

Last Updated- December 09, 2025 | 7:20 PM IST
GSP Crop Science IPO

भारतीय शेयर बाजार में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की धूम मची हुई है। इस बीच वैश्विक निवेश बैंक जेपी मॉर्गन ने मंगलवार को कहा कि आईपीओ बाजार के लिए सालाना 20 अरब डॉलर का स्तर पार करना अब “न्यू नॉर्मल” हो गया है। इतना ही नहीं, जेपी मॉर्गन का मानना है कि आने वाले वर्षों में यह स्तर भारत के लिए एक स्थिर एनुअल रन रेट बन जाएगा। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

2025 में आई IPOs की बाढ़

इस वित्त वर्ष में आईपीओ की बाढ़ देखने को मिली है। बाजार में 2025 में अब तक 21 अरब डॉलर के इश्यू आ चुके हैं, जो पिछले साल के बराबर है। जेपी मॉर्गन के अनुसार, यह वर्ष 23 अरब डॉलर से ज्यादा पर बंद हो सकता है, क्योंकि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की ₹10,000 करोड़ की पेशकश जैसे कुछ बड़े इश्यू बाजार में दस्तक देने को तैयार है।

Also Read: Multibagger Stock: यह मल्टीबैगर स्टॉक फिर सुर्खियों में! ₹1500 करोड़ की डील- क्या लौटेगी पुरानी रफ्तार?

20 अरब डॉलर अब नया बेंचमार्क

जेपी मॉर्गन के इक्विटी कैपिटल मार्केट्स हेड अभिनव भारती ने कहा, “भारत में अब हर साल 20 अरब डॉलर के IPO आना “न्यू नॉर्मल” बन गया है। यह एक नया बेंचमार्क है और आने वाले वर्षों में यह एनुअस रन रेट (Annual Run Rate) के रूप में कायम रहेगा।”

भारती ने बताया कि कुल मांग का लगभग 20% हिस्सा कंज्यूमर टेक और न्यू-एज बिजनेस से आ रहा है, और अगले पांच साल में यह 30% से भी ऊपर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि कम से कम 20 स्टार्टअप, जिनकी प्राइवेट मार्केट वैलुएशन सैकड़ों मिलियन डॉलर में है, इस समय IPO की तैयारी कर रहे हैं।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 9, 2025 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement