facebookmetapixel
Advertisement
बिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारी

JPMorgan के इंडेक्स में शामिल होंगे भारतीय बॉन्ड, प्राइवेट क्रेडिट बाजार को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement

निवेशकों ने पहले ही इंडेक्स में शामिल होने के योग्य सॉवरेन बॉन्डों में अरबों डॉलर का निवेश कर दिया है, जिससे कॉर्पोरेट नोटों पर यील्ड कम करने में मदद मिली है।

Last Updated- May 09, 2024 | 10:21 AM IST
Share Market

जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी (JPMorgan Chase & Co.) के बॉन्ड इंडेक्स में भारत के शामिल होने से देश के प्राइवेट क्रेडिट बाजारों को बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि निवेश के लिए बेंचमार्क प्रदान करके भारत ज्यादा फंड के फ्लो का आकर्षित कर सकता है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में BPEA क्रेडिट ने यह अनुमान जताया है।

भारतीय क्रेडिट फंड के प्रदर्शन की तुलना करना होगा आसान

BPEA क्रेडिट के प्रमुख ने कहा, यह समावेश देश के 1.2 ट्रिलियन डॉलर के सरकारी ऋण बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जिसमें अन्य परिसंपत्ति वर्गों पर भी प्रभाव पड़ेगा। एक बार 28 जून को परिवर्तन प्रभावी हो जाएगा, तो सिंगापुर, कोरिया या अमेरिका में निवेश के साथ भारतीय क्रेडिट फंड के प्रदर्शन की तुलना करना आसान हो जाएगा।

BPEA क्रेडिट का भारत में 1 अरब से ज्यादा का निवेश

कंचन जैन ने ब्लूमबर्ग को बताया, “यह उन विदेशी निवेशकों (offshore investors) के लिए एक संदर्भ बिंदु (reference point) देता है जो सॉवरेन और कॉरपोरेट बॉन्ड और अन्य परिसंपत्ति वर्गों दोनों को देखते हैं।” जैन ने कहा, 2011 में स्थापित, BPEA क्रेडिट ने भारत में 1 अरब से ज्यादा का निवेश किया है।

Also read: Q4 Result Today: SBI, BPCL, HPCL और एशियन पेंट्स समेत करीब 40 कंपनियां आज पेश करेंगी तिमाही नतीजें

निवेशकों ने पहले ही इंडेक्स में शामिल होने के योग्य सॉवरेन बॉन्डों में अरबों डॉलर का निवेश कर दिया है, जिससे कॉर्पोरेट नोटों पर यील्ड कम करने में मदद मिली है।

भारत में बढ़ेगा फंड का फ्लो

इसका गैर-बैंक ऋण (non-bank lending) के तेजी से बढ़ते बाजार पर प्रभाव पड़ता है। हालांकि यह अभी भी 1.7 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजार का एक अंश है, लेकिन देश प्राइवेट लोन के लिए एशिया में एक हॉटस्पॉट है, जो आम तौर पर उन कंपनियों को आकर्षित करता है जिनके क्रेडिट मेट्रिक्स उन्हें बैंक लोन के लिए अयोग्य बनाते हैं।

जैन ने कहा, “आखिरकार, इससे अधिक पारदर्शिता आएगी और भारत की निश्चित आय में फंड का फ्लो बढ़ाने में मदद मिलेगी।”

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement