facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

न्यूयॉर्क की कुख्यात ब्रुकलिन जेल में रखे गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो

Advertisement

मादुरो पहले राष्ट्रपति नहीं हैं जिन्हें इस जेल में रखा गया है। होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज़ भी यहां बंद रह चुके हैं।

Last Updated- January 05, 2026 | 11:40 AM IST
maduro
अमेरिका की हिरासत में वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मादुरो। फोटो: रॉयटर्स

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन इलाके की मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (एमडीसी) जेल में रखा गया है। यह जेल लंबे समय से खराब हालात, हिंसा और अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रही है। हालात इतने खराब रहे हैं कि कुछ जजों ने यहां आरोपियों को भेजने से इनकार तक कर दिया था। मादुरो की गिरफ्तारी की खबर आने के बाद बड़ी संख्या में वेनेजुएला के प्रवासी जेल के बाहर जमा हो गए। लोग हाथों में झंडे लेकर जश्न मनाते दिखे और जैसे ही मादुरो और उनकी पत्नी को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की गाड़ियां जेल पहुंचीं, भीड़ ने नारे लगाए।

क्या है एमडीसी ब्रुकलिन जेल

एमडीसी ब्रुकलिन जेल की शुरुआत 1990 के शुरुआती वर्षों में हुई थी। फिलहाल यहां करीब 1,300 कैदी बंद हैं। यह जेल आमतौर पर उन लोगों के लिए होती है जिन पर मैनहैटन और ब्रुकलिन की संघीय अदालतों में मुकदमा चल रहा होता है। यहां गिरोह से जुड़े आरोपी, ड्रग तस्कर और सफेदपोश अपराधों के आरोपी भी रखे जाते हैं।

पहले भी यहां रह चुके हैं बड़े नाम

मादुरो पहले राष्ट्रपति नहीं हैं जिन्हें इस जेल में रखा गया है। होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज़ भी यहां बंद रह चुके हैं। उन पर अमेरिका में कोकीन की तस्करी के गंभीर आरोप थे। दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें 45 साल की सजा मिली थी, हालांकि दिसंबर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें माफी दे दी थी।

इस जेल में पहले संगीतकार आर. केली, रैपर सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स, क्रिप्टो कारोबारी सैम बैंकमैन-फ्राइड और जेफ्री एपस्टीन की सहयोगी गिस्लेन मैक्सवेल भी रह चुके हैं। फिलहाल यहां मेक्सिको के सिनालोआ ड्रग कार्टेल के सह-संस्थापक इस्माइल ‘एल मायो’ ज़ाम्बाडा और एक हाई-प्रोफाइल हत्या मामले के आरोपी लुइगी मैनजियोनी भी बंद हैं।

क्यों विवादों में जेल के हालात

कैदियों और उनके वकीलों ने लंबे समय से जेल में हिंसा और सुरक्षा की कमी की शिकायतें की हैं। साल 2024 में दो कैदियों की हत्या अन्य कैदियों ने कर दी थी। कुछ जेल कर्मचारियों पर रिश्वत लेने और प्रतिबंधित सामान पहुंचाने के आरोप भी लगे हैं। 2019 की सर्दियों में जेल की बिजली एक हफ्ते तक गुल रही थी, जिससे कैदी अंधेरे और ठंड में रहने को मजबूर हुए थे। इस जेल को कई बार “नरक जैसी जगह” और “लगातार चल रही त्रासदी” कहा गया है।

हालात सुधारने के दावे

संघीय कारागार ब्यूरो ने हाल के महीनों में जेल की स्थिति बेहतर होने का दावा किया है। इसके तहत अतिरिक्त सुरक्षा और मेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है। बिजली, पानी, भोजन और हीटिंग सिस्टम में सुधार किए गए हैं। साथ ही जेल में अपराध रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। कारागार ब्यूरो का कहना है कि जनवरी 2024 में कैदियों की संख्या 1,580 थी और कैदियों की संख्या घटने से हिंसा और अवैध सामान की घटनाओं में काफी कमी आई है।

सितंबर में ब्यूरो ने कहा था कि एमडीसी ब्रुकलिन कैदियों और कर्मचारियों के लिए सुरक्षित है। एमडीसी पर 2021 के बाद से अधिक निगरानी बढ़ी है, जब न्यूयॉर्क सिटी की दूसरी संघीय जेल मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर को बंद कर दिया गया था। वहां जेफ्री एपस्टीन की मौत ने सुरक्षा में ढिलाई, जर्जर ढांचे और खराब परिस्थितियों को उजागर किया था।

एजेंसी इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - January 5, 2026 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement