facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

NFO Alert: Kotak MF का नया Dividend Yield Fund लॉन्च, ₹100 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

Advertisement

NFO Alert: यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी थीमैटिक फंड है, जो निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है

Last Updated- January 05, 2026 | 3:28 PM IST
NFO Alert

Kotak Dividend Yield Fund: कोटक म्युचुअल फंड ने सोमवार को कोटक डिविडेंड यील्ड फंड लॉन्च किया। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी थीमैटिक फंड है, जो निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह न्यू फंड ऑफर (NFO) आज यानी 5 जनवरी, 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक 19 जनवरी, 2026 तक इस फंड में पैसा लगा सकते है। इस फंड का मकसद लॉन्ग टर्म में निवेशकों की दौलत में इजाफा करना है। इसके लिए यह फंड मुख्य रूप से उन कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगा, जो नियमित रूप से लाभांश (डिविडेंड) देती हैं।

Kotak Dividend Yield Fund की डिटेल

फंड का नाम – कोटक डिविडेंड यील्ड फंड

फंड टाइप – ओपन-एंडेड इक्विटी थीमैटिक डिविडेंड यील्ड

NFO ओपन डेट – 5 जनवरी, 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 19 जनवरी, 2026

मिनिमम निवेश – ₹100

मिनिमम SIP निवेश – ₹100

एग्जिट लोड – यदि निवेश की 10% से ज्यादा यूनिटें बेची जाती हैं और यह बिक्री 1 साल के भीतर की जाती है, तो उस पर 1% शुल्क लगेगा।

बेंचमार्क – NIFTY 500 TRI

रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (Very High Risk)

फंड मैनेजर – अभिषेक बिसेन और शिबानी सिरकार कुरियन

Also Read: SIP Investment: ₹2,000 की मंथली एसआईपी से कितना पैसा बनेगा? 5 से 20 साल की पूरी कैलकुलेशन देखें

क्या है इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी?

स्कीम इन्फॉर्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के अनुसार, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए यह स्कीम एक्टिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर चलेगी। यह स्कीम मुख्य रूप से उन कंपनियों के शेयरों और उनसे जुड़े इंस्ट्रूमेंट में निवेश करेगी जो डिविडेंड देती हैं। कुछ कंपनियां डिविडेंड देने के बजाय या उसके साथ-साथ अपने शेयर वापस खरीद (बायबैक) भी कर सकती हैं, जिससे शेयरधारकों को लाभ मिलता है। यह स्कीम ऐसी कंपनियों के शेयरों पर ध्यान देगी जिन्होंने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में से कम से कम एक वर्ष में डिविडेंड दिया हो या बायबैक किया हो।

इसका टारगेट बाजार में मौजूद डिविडेंड देने वाली कंपनियों का एक बैलेंस पोर्टफोलियो बनाना है। उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम करने के लिए स्कीम अलग-अलग उद्योगों और सेक्टर्स में निवेश करेगी।

Also Read: Upcoming NFO: नया साल, नया जोश; जनवरी में 12 नए फंड होंगे लॉन्च, ₹100 से निवेश शुरू

किसे करना चाहिए निवेश?

फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकती है, जो लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ हासिल करना चाहते है और निफ्टी 500 TRI इंडेक्स में शामिल कंपनियों पर दांव लगाना चाहते है। अभिषेक बिसेन और शिबानी सिरकार कुरियन इस स्कीम के फंड मैनेजर्स हैं। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk) की कैटेगरी में रखा गया है।


(डिस्क्लेमर: बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है। यहां न्यू फंड ऑफर की जानकारी दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है।)

Advertisement
First Published - January 5, 2026 | 3:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement