facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौका

आईएचसी, अल्फा वेव ग्लोबल ने भी किया हल्दीराम में निवेश

Advertisement

इससे पहले सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था कि हल्दीराम पांच से छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 50 करोड़ डॉलर और जुटाने पर विचार कर रही है।

Last Updated- March 31, 2025 | 10:58 PM IST
Haldiram

टेमासेक के बाद भारत के प्रमुख स्नैक्स और खान-पान क्षेत्र के ब्रांड हल्दीराम स्नैक्स फूड (हल्दीराम्स) ने इक्विटी के अपने मौजूदा दौर में दो नए निवेशकों – आईएचसी (इंटरनैशनल होल्डिंग कंपनी) और अल्फा वेव ग्लोबल को भी शामिल किया है। इस घोषणा में हिस्सेदारी बिक्री के विवरण और इस बिक्री की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

पीडब्ल्यूसी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, ‘इस रणनीतिक कदम से हल्दीराम की वित्तीय स्थिति और मजबूत होगी। कंपनी अपनी वैश्विक विस्तार योजनाएं तेज कर रही हैं खास तौर पर अमेरिका और पश्चिम एशिया में। यह निवेश अल्फा वेव ग्लोबल और आईएचसी की मजबूत उपभोक्ता ब्रांडों वाली प्रमुख कंपनियों का समर्थन करने की प्रतिबद्धता दर्शाता है।’

विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि अल्फा वेव ग्लोबल और आईएचसी के निवेश से हल्दीराम को इन निवेशकों की विशेषज्ञता और नेटवर्क का लाभ मिलेगा और वह अमेरिका और पश्चिम एशिया जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ा सकेगी। और साथ ही भारत में भी अपनी उपस्थिति और मजबूत कर सकेगी। इससे पहले सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था कि हल्दीराम पांच से छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 50 करोड़ डॉलर और जुटाने पर विचार कर रही है। इस बात की संभावना है कि आईएचसी और अल्फा वेव ग्लोबल ने मिलकर पारंपारिक स्नैक क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी में पांच से छह प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की है।

सूत्रों ने तब बताया था कि हल्दीराम 10 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ टेमासेक को कंपनी की 10 प्रतिशत से थोड़ी कम हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत कर रही है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह सौदा नियामकीय मंजूरी के तहत है और जल्द ही इसके पूरा होने की उम्मीद है।

पीडब्ल्यूसी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की टीम ने इस सौदे के लिए विशेष वित्तीय सलाहकार की भूमिका निभाई और खेतान ऐंड कंपनी ने कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाई। इस सौदे में टेमासेक और अल्फा वेव ग्लोबल की कानूनी सलाहकार जेएसए थी।

Advertisement
First Published - March 31, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement