facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

फंडों के लार्जकैप का कटऑफ 17 फीसदी बढ़ेगा

Advertisement

जनवरी 2021 में लार्जकैप की पात्र बनने वाले शेयरों के लिए कटऑफ 28,141 करोड़ रुपये थी, जबकि मिडकैप के लिए यह सीमा 8,354 करोड़ रुपये की थी।

Last Updated- December 01, 2024 | 10:21 PM IST
AUM growth of mutual funds remained strong amid slowdown, raised Rs 68.6 lakh crore सुस्ती के बीच मजबूत रही म्युचुअल फंडों की AUM ग्रोथ, जुटाए 68.6 लाख करोड़ रुपये

नुवामा ऑल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च का मानना है कि लार्जकैप का कटऑफ 17 फीसदी उछलकर 99,200 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है जबकि मिडकैप की सीमा बढ़कर 32,400 करोड़ रुपये हो सकती है। यह लार्जकैप शेयरों के लिए लगातार पांचवीं बढ़ोतरी होगी जबकि मिडकैप के लिए नौवीं बढ़ोतरी। यह कटऑफ जनवरी से लागू होने की संभावना है।

जनवरी 2021 में लार्जकैप की पात्र बनने वाले शेयरों के लिए कटऑफ 28,141 करोड़ रुपये थी, जबकि मिडकैप के लिए यह सीमा 8,354 करोड़ रुपये की थी। बाजार पूंजीकरण में मौजूदा बढ़ोतरी की सीमा महामारी के बाद से भारतीय शेयर बाजार में हुई तेज बढ़ोतरी को दर्शाती है।

द एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया हर छह महीने में लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की सूची को संशोधित करती है। इसकी समीक्षा जून और दिसंबर में होती है। अद्यतन सूची आमतौर पर अगले महीने के पहले सप्ताह के दौरान सामने आ जाती है।

एमकैप के लिहाज से 100 अग्रणी कंपनियां लार्जकैप की पात्र होती हैं। इससे अगली 150 कंपनियां मिडकैप मानी जाती हैं जबकि बाकी को स्मॉलकैप के तौर पर वर्गीकृत किया जाता है।

एमकैप की सीमा में तीव्र बढ़ोतरी ने शेयर वर्गीकरण के तरीके पर बदलाव की जरूरत बताई है। पुनर्वर्गीकरण प्रक्रिया में बदलाव या लार्जकैप और मिडकैप शेयरों की संख्या बढ़ाने को लेकर चर्चा हो चुकी है। हालांकि नियामक और उद्योग ने अभी मौजूदा तरीके को बनाए रखने का विकल्प चुना है।

जो शेयर मिडकैप से लार्जकैप में जा सकते हैं उनमें सीजी पावर, रेल विकास निगम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस और इंडस टावर्स शामिल हैं। चार नई सूचीबद्ध कंपनियां ह्युंडै मोटर इंडिया, बजाज हाउसिंग फाइनैंस, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और स्विगी भी लार्जकैप श्रेणी में शामिल हो सकती हैं।

Advertisement
First Published - December 1, 2024 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement