facebookmetapixel
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में सज रहा राष्ट्रपति मुर्मू का गांव, ₹23,000 करोड़ की 72 परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला भारत बनेगा ग्लोबल स्टील मांग का नया केंद्र, अब चीन जैसी भूमिका निभाएगा: लक्ष्मी मित्तलमेडिकवर के आईपीओ की योजनाएं पटरी पर, वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने 769-808 रुपये तय किया प्राइस बैंडफेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से सोना फिसला, अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भी दबावNSE IPO: शुरुआती निवेशकों को कई गुना मुनाफा होने की उम्मीद, एक्सचेंज को नहीं मिलेगा कोई फंडNSE IPO: गलती से मिले 5,000 शेयरों ने बदली कश्मीरी लाल राणा की किस्मत, DRHP में सामने आई करोड़ों के मुनाफे की कहानीरुपये की मजबूती के बीच RBI ने बढ़ाई डॉलर खरीद, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने और फॉरवर्ड पोजीशन संभालने पर फोकसGTRI की चेतावनी: एल्युमीनियम शुल्क नीति भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब नहीं, कच्चे माल का बना रही सप्लायरसोने पर बढ़े आयात शुल्क का दिखा असर, गोल्ड इंपोर्ट घटा और पुराने आभूषणों की रिसाइक्लिंग बढ़ीEditorial: G-7 शिखर सम्मेलन में भारत की कूटनीतिक बढ़त, विवाद पर सामंजस्य भारी

विश्लेषकों को उम्मीद, इस साल बढ़ेगी ग्रोथ थीम की चमक!

Advertisement

क्वालिटी इंडेक्स पर मौजूदा समय में FMCG, IT और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों का दबदबा है।

Last Updated- January 18, 2024 | 10:32 PM IST
Stock Market Holiday

ज्यादातर बाजार विश्लेषक पिछले तीन साल में ‘वैल्यू’ शेयरों के शानदार प्रदर्शन के बाद 2024 में ‘क्वालिटी’ और ‘ग्रोथ’ से जुड़े शेयरों पर ध्यान बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। ‘वैल्यू’ शेयर सामान्य तौर पर दमदार मुनाफे वाली अच्छी कंपनियों के होते हैं जो अपनी वास्तविक कीमत के मुकाबले नीचे कारोबार कर रहे हैं।

कमोडिटी, औद्योगिक, वा​णि​ज्यिक वाहन और पीएसयू जैसे क्षेत्रों की कंपनियों में गिरावट आई है। जो शेयर लगातार ऊंचे आरओई (पूंजी पर प्रतिफल) देते हैं और कम चक्रीयता से जुड़े होते हैं उन्हें ‘ग्रोथ’ शेयर के तौर पर समझा जाता है। कई फंड प्रबंधकों का झुकाव शेयर चयन दृ​ष्टिकोण में से एक की ओर होता है।

वैल्यू की तुलना में गुणवत्ता या मूल्य के लिए आकर्षक परिदृश्य मुख्य तौर पर 2024 में दर चक्र में बदलाव की उम्मीदों और दो सेगमेंट में मूल्यांकन अंतर घटने से पैदा हुआ है। यूटीआई ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) में इ​क्विटी प्रमुख अजय त्यागी ने कहा, ‘ग्रोथ शेयर इस साल बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वैल्यू इंडेक्स अपने पिछले पांच वर्षीय औसत के मुकाबले काफी ऊपर कारोबार कर रहा है और मूल्यांकन दीर्घाव​धि औसत के समान है।’

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इ​क्विटीज के अनुसार, 2024 में मुनाफा वृद्धि में संभावित नरमी भी हमारी गुणवत्ता के पक्ष में रहेगी। ब्रोकरेज ने कहा, ‘2024 में मुनाफा वृद्धि में नरमी आने से, दर कटौती चक्रीयता/मूल्य के बजाय नकदी/गुणवत्ता से जुड़े मूल्यांकन को बढ़ावा देगी। इसके अलावा इन दोनों के बीच मूल्यांकन अंतर भी काफी घटा है।’

आदित्य बिड़ला सनलाइफ एएमसी भी इस साल वृद्धि और गुणवत्ता थीमों का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद कर रही है। उसे वैल्यू शेयरों से पैसा निकलने और गुणवत्ता थीम में आने की उम्मीद है।

विश्लेषक दो निवेश शैलियों के प्रदर्शन का अध्ययन करने के लिए अलग अलग दृ​ष्टिकोण अपनाते हैं। निफ्टी 50 वैल्यू 20 और निफ्टी 100 क्वालिटी 30 जैसे सूचकांकों से भी मजबूत संकेत ​मिला है।
एनएसई के आंकड़े से पता चलता है कि जनवरी 2021 से, वैल्यू इंडेक्स 74 प्रतिशत तक चढ़ा है, जबकि क्वालिटी इंडेक्स में 54 प्रतिशत की तेजी आई है। मौजूदा समय में, क्वालिटी इंडेक्स पर एफएमसीजी, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों का दबदबा है।

इनका संयुक्त भारंक 67 प्रतिशत है। वैल्यू के मामले में, प्रमुख तीन क्षेत्रों में आईटी, वित्तीय सेवा और एफएमसीजी शामिल हैं। इनका संयुक्त रूप से सूचकांक में 70 प्रतिशत से ज्यादा योगदान है।

दिसंबर के अंत तक, वैल्यू इंडेक्स का पीई अनुपात 18.54 था जबकि क्वालिटी इंडेक्स के लिए यह 31.24 था। हालां​कि, इस दृष्टिकोण में एक जोखिम है। सीएलएसए के मुताबिक, अमेरिका में मंदी की ​स्थिति ग्रोथ स्टॉक्स के लिए चिंता का कारण बन सकती है।

वैल्यू थीम के शेयरों ने करीब एक दशक की सुस्ती के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है। कोविड के निचले स्तरों के बाद मूल्यांकन में सुधार और मजबूत बदलाव ऐसे कुछ कारक थे, जिनसे इन्हें मदद मिली।

नुवामा के अनुसार, प्रमुख निवेश शैलियों का प्रदर्शन संपूर्ण व्यवसाय चक्र से भी जुड़ा हुआ है। मौजूदा अव​धि मुख्य तौर पर गुणवत्ता थीम के अनुकूल है।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement