facebookmetapixel
Advertisement
Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैन

550% डिविडेंड का ऐलान, Pharma Stock की तिमाही कमाई और मुनाफे का पूरा ब्योरा देखें

Advertisement

6 मई को कारोबार के अंत तक BSE पर Alembic Pharma का शेयर ₹899.35 पर ट्रेड कर रहा था, जो दिनभर में 0.50% की गिरावट दिखा रहा था।

Last Updated- May 06, 2025 | 4:02 PM IST
Shares of pharma company are running fast, gave 114% return in 6 months; Rekha Jhunjhunwala's money is also invested तेजी से दौड़ रहा फार्मा कंपनी का शेयर, 6 महीनें में दिया 114% का रिटर्न; रेखा झुनझुनवाला का भी लगा है पैसा

Alembic Pharmaceuticals Limited ने 6 मई को अपनी बोर्ड मीटिंग में मार्च 2025 को खत्म हुई चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के नतीजों को मंजूरी दी। इसी के साथ कंपनी ने ₹11 प्रति शेयर का डिविडेंड देने की सिफारिश भी की है। यह डिविडेंड ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर पर है, यानी 550% डिविडेंड कंपनी दे रही है। हालांकि, यह डिविडेंड कंपनी की आगामी सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद ही मिलेगा।

Q4 में बिक्री में बढ़ोतरी, लेकिन मुनाफा घटा

मार्च 2025 तिमाही में Alembic Pharma की कुल बिक्री 17% बढ़कर ₹1770 करोड़ पहुंच गई। कंपनी का EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹286 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 9% ज़्यादा है। EBITDA मार्जिन 16% रहा। हालांकि, प्रॉफिट बिफोर टैक्स सिर्फ 5% बढ़कर ₹192 करोड़ रहा, जबकि नेट प्रॉफिट 11.97% घटकर ₹157 करोड़ रह गया। यानी कंपनी की लागत और दबाव के कारण मुनाफे में गिरावट आई है।

डिविडेंड का इतिहास

Alembic Pharma ने पिछले साल (2024) भी ₹11 का फाइनल डिविडेंड दिया था। 2023 में कंपनी ने ₹8 का फाइनल डिविडेंड दिया था, जबकि 2022 में ₹10 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया गया था।

शेयर प्राइस और परफॉर्मेंस

6 मई को कारोबार के अंत तक BSE पर Alembic Pharma का शेयर ₹899.35 पर ट्रेड कर रहा था, जो दिनभर में 0.50% की गिरावट दिखा रहा था। बीते एक हफ्ते में शेयर ने 1%, दो हफ्ते में 4%, 1 महीने में 0.9% का रिटर्न दिया है। लॉन्गटर्म की बात करें तो शेयर ने एक साल में 13 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। हालांकि, लॉन्गटर्म में शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया है और दो साल में 60%, 3 साल में 22% का रिटर्न दिया है।

Alembic Pharma एक भारतीय कंपनी है जो दुनियाभर में जेनेरिक दवाओं का प्रोडक्शन और निर्यात करती है।

Advertisement
First Published - May 6, 2025 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement