facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, पुणे, मुंबई, नागपुर और नासिक में खुलेंगे कैंसर अस्पताल

Advertisement

राज्य में 2.5 करोड़ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 1 करोड़ महिलाएं शामिल थीं। जांच की गई महिलाओं में से 13 हज़ार महिलाएं कैंसर की संदिग्ध मरीज़ पाई गईं।

Last Updated- July 16, 2025 | 4:31 PM IST
KIMS share

महाराष्ट्र में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने चार नए कैंसर अस्पताल बनाने का फैसला लिया है। नए कैंसर अस्पताल राज्य में लोक स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से स्थापित किए जाएंगे। ये अस्पताल पुणे, मुंबई , नागपुर और नासिक में स्थित होंगे । अस्पताल के निर्माण के लिए सकारात्मक कार्रवाई की जा रही है ।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश अबितकर ने विधानसभा में कहा कि राज्य में महिलाओं में कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार इस विषय पर संवेदनशील है और इलाज से बेहतर बचाव है, के मूलमंत्र के अनुरूप राज्य में कैंसर निदान के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। सदस्य सुधीर मुनगंटीवार ने महिलाओं में कैंसर के बढ़ते मामलों पर आधे घंटे की चर्चा प्रस्तुत की। इस चर्चा में सदस्य राहुल पाटिल, प्रवीण दटके, राजू नवघरे, बापू पठारे, समाधान अवताड़े, कैप्टन तमिल सेलवन, सत्यजीत देशमुख, श्वेता महाले , मंजुला गावित ने भाग लिया।

Also Read: ग्रीन वेयरहाउसिंग सेक्टर में बड़ी छलांग, अगले 5 साल में हो सकता है 4 गुना विस्तार

अबितकर ने कहा कि महात्मा फुले जन आरोग्य योजना में उपचार के नए पैकेज जोड़े जा रहे हैं। इसके माध्यम से इलाज की जाने वाली बीमारियों की संख्या भी बढ़ेगी। इसमें सभी प्रकार के कैंसर का इलाज शामिल किया जाएगा। राज्य में सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार के दिशानिर्देश आ रहे हैं। ये निर्देश प्राप्त होने के बाद टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। 9 से 30 वर्ष की आयु की लड़कियों और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण किया जाएगा। विशेष रूप से, 9 से 14 वर्ष की आयु की लड़कियों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

राज्य में 2.5 करोड़ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 1 करोड़ महिलाएं शामिल थीं। जांच की गई महिलाओं में से 13 हज़ार महिलाएं कैंसर की संदिग्ध मरीज़ पाई गईं। उनका मूल्यांकन किया जा रहा है। राज्य में आठ कैंसर डायग्नोसिस वैन कार्यरत हैं। कैंसर रोगियों का डर दूर करने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। केंद्र सरकार ने कैंसर रोगियों के इलाज के लिए राज्य में 17-दिवसीय देखभाल केंद्र को मंजूरी दी है। इसमें सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

कैंसर के उपचार और रोकथाम के लिए जिला योजना समिति निधि से 1 करोड़ रुपये का कोष आरक्षित करने की कार्रवाई की जा रही है। राज्य के जिला अस्पतालों में कैंसर के निदान और उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में एक विशिष्ट कार्य पद्धति तैयार की जा रही है। चिकित्सा क्षेत्र की कंपनियों के सामाजिक उत्तरदायित्व निधि का उपयोग कैंसर के निदान और उपचार के लिए करने हेतु एक विशिष्ट कार्य पद्धति बनाई जाएगी। सरकार ने जनप्रतिनिधियों से कैंसर के निदान और उपचार के लिए सरकार की योजनाओं और पहलों पर सुझाव देने की भी अपील की।

Advertisement
First Published - July 16, 2025 | 4:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement