facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

अब यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए जानिए कैसे पाएं नौकरी

Advertisement

'इससे पढ़ाई कर रहे छात्रों को अपना रास्ता बेहतर ढंग से चुनने में मदद मिलेगी। जब मांग बढ़ेगी तो कौशल का स्वत: सृजन होगा।'

Last Updated- January 15, 2025 | 10:23 PM IST
PMJJBY

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि मंत्रालय देश के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों में करियर काउंसलिंग सेंटर स्थापित करेगा। इनसे युवाओं को सार्थक करियर अपनाने में मदद मिलेगी और उनके लिए बेहतर राेजगार अवसरों का सृजन हो सकेगा।

श्रम मंत्री ने बताया, ‘यह त्रिस्तरीय कवायद होगी। इसमें औद्योगिक निकाय जैसे सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ), विश्वविद्यालय और सरकार (श्रम मंत्रालय) शामिल होने वाले हैं। इससे पढ़ाई कर रहे छात्रों को अपना रास्ता बेहतर ढंग से चुनने में मदद मिलेगी। जब मांग बढ़ेगी तो कौशल का स्वत: सृजन होगा। इस तरह की पहल में छात्र खासी रुचि रखेंगे।’

इस कार्यक्रम का आयोजन औद्योगिक निकाय सीआईआई और केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने संयुक्त रूप से किया था। इसका उद्देश्य काम के भविष्य की खोज और यह देश में रोजगार परिदृश्य को कैसे बदलेगा, इस पर ध्यान केंद्रित करना था। श्रम मंत्री ने उद्योग को उसकी जरूरत के आधार पर कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने वालों को प्रतिष्ठान का दर्जा देने का विचार भी रखा।

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement