facebookmetapixel
Advertisement
TV पर अब हर घंटे 12 मिनट से ज्यादा विज्ञापन नहीं दिखा पाएंगे चैनल्स, नहीं चलेगी ब्रॉडकास्टर्स की मनमानीEruditus को अगले 5 साल में कुल कमाई का आधा हिस्सा भारत से आने की उम्मीद: अश्विन दामेराओडिशा में लगेगा इंटेल का मेगा प्लांट, 3डीजीएस के साथ मिलकर ₹27,000 करोड़ का करेगी बड़ा निवेश‘AI की दुनिया में मुनाफे वाला प्रोडक्ट बनाना मुमकिन’, OpenAI के थॉमस जेंग ने किया बड़ा दावानीति आयोग का बड़ा दावा: 2035 तक $150 अरब की सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन बनाना भारत के लिए जरूरीRBI Survey: देश में डिजिटल पेमेंट की रफ्तार बढ़ी, पर छोटे दुकानदारों और परिवारों के लिए कैश ही पहली पसंदRBI Annual Report 2026: बैंकों में घटे धोखाधड़ी के मामले, लेकिन डूबी रकम 3 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीMumbai CNG Price Hike: मुंबई में फिर महंगी हुई CNG और PNG, दो हफ्ते में दूसरी बार बढ़े गैस के दामअहमदाबाद में IPL फाइनल की धूम: आसमान छू रहा हवाई किराया, होटलों की बुकिंग में भी भारी उछालसिर्फ सरकारी पैसों के भरोसे नहीं चलेगा काम, घरेलू बचत से ही बदलेगी देश की तस्वीर

ईरीना घोष माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की एमडी नियुक्त

Advertisement

उन्होंने शशि श्रीधरन की जगह ली है, जिन्हें एशिया में क्षेत्रीय भूमिका का निर्वहन करने के लिए भेजा गया है।

Last Updated- July 04, 2023 | 10:59 PM IST
Microsoft Outage

ईरीना घोष को माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का प्रबंध निदेशक (Microsoft India MD) नियुक्त किया गया है। पिछले साल घोष को पदोन्नति देकर माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का मुख्य परिचालक अधिकारी बनाया गया था। उन्होंने शशि श्रीधरन की जगह ली है, जिन्हें एशिया में क्षेत्रीय भूमिका का निर्वहन करने के लिए भेजा गया है।

माइक्रोसॉफ्ट की दिग्गज घोष ने कंपनी के साथ दो दशक बिताया है और अब माइक्रोसॉफ्ट के समाधान वाले विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग के विभिन्न वर्टिकल के साथ जुड़ाव की उनकी जवाबदेही होगी। वह वृद्धि का नया रास्ता सृजित करने पर भी ध्यान केंद्रित करेंगी।

घोष ने कंपनी में कई भूमिकाओं का निर्वहन किया है मसलन एंटरप्राइज, सॉल्युशन सेल्स, पार्टनर सॉल्युशंस और एजुकेशन सेगमेंट। उनका ध्यान बिजनेस मैनेजमेंट, परिचालन, पार्टनरशिप और नई कारोबारी पहल पर केंद्रित होता था। मुख्य परिचालन अधिकारी की भूमिका में उनका ध्यान ऐंड टु ऐंड ऑपरेशन, गो टु मार्केट स्ट्रैटिजी आदि पर रहा।

घोष ने आईआईटी बीएचयू से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और एक्सएलआरआई से एमबीए की डिग्री ली है। कारोबार और प्रौद्योगिकी में महिलाओं की समर्थक रहीं घोष को माइक्रोसॉफ्ट में ‘प्रेरणादायक महिला पुरस्कार’ और आईआईटी बीएचयू से ‘प्रतिष्ठित पूर्ववर्ती छात्र’ पुरस्कार से नवाजा जा चुता है। मैरॉथन धावक और संगीतप्रेमी होने के अलावा घोष विविधता और समावेशन की भी चैंपियन रही हैं।

माइक्रोसॉफ्ट में दो दशक से अधिक समय बीताने के दौरान उन्होंने कंपनी में हुए बदलाव को कई बार अनुभव किया है। वह माइक्रोसॉफ्ट से जिज्ञासु होना सीख सकती हैं।

वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘माइक्रोसॉफ्ट के कई लीडर्स से मैंने जिज्ञासु होने की कला सीखी है। इतने वर्षों के दौरान मैंने महसूस किया है कि सीखने से आपका दिमाग लचीला रहता है और आपकी सोच को भी नए तरीके से ढालता है।’

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement