facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Cognizant ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, मजबूत बढ़ोतरी के दम पर वैश्विक टॉप IT कंपनियों में शामिल

Advertisement

मजबूत राजस्व वृद्धि, ईपीएस और एआई रणनीति के बल पर कॉग्निजेंट ने 2027 से पहले ही वैश्विक टॉप 4 आईटी कंपनियों में जगह बना ली है

Last Updated- September 11, 2025 | 10:18 PM IST
Cognizant
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कॉग्निजेंट के मुख्य कार्य अधिकारी रवि कुमार ने कहा कि कंपनी वैश्विक स्तर पर शीर्ष चार आईटी सेवा कंपनियों में शामिल हो गई है और सफलता उसने वर्ष 2027 तक ऐसा करने के लक्ष्य से पहले ही हासिल कर ली है। कंपनी को मजबूत राजस्व वृद्धि, ऊंची प्रति शेयर आय (ईपीएस) और मार्जिन बढ़ोतरी से यह मदद मिली है।

कुमार ने इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी की वार्षिक निवेशक बैठक में इसकी घोषणा की थी, जिसमें राजस्व वृद्धि, बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि, बड़े सौदों की गति को बनाए रखने और परिचालन मार्जिन के क्रमिक विस्तार से सहायता मिलेगी।

उन्होंने बुधवार को गोल्डमैन सैक्स के एक प्रौद्योगिकी सम्मेलन में कहा, ‘हम अब विजेता की श्रेणी में हैं। हम पूरी तरह से शीर्ष पर हैं। इस वर्ष हमारी ईपीएस वृद्धि 7-10 प्रतिशत अनुमानित है और हम राजस्व वृद्धि से अधिक ईपीएस वृद्धि की राह पर लौट आए हैं। हम सापेक्ष वृद्धि पर वापस आ गए हैं।’

नैस्डैक में सूचीबद्ध यह कंपनी अपनी ताकत वापस पाने के लिए तीन कदमों पर काम कर रही है – भविष्य के लिए कर्मचारियों को कुशल बनाकर प्रतिभा को बढ़ाना, एआई के जमाने में प्लेटफॉर्म-आधारित विकास पर ध्यान केंद्रित करके नवाचार को बढ़ाना और जनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (जेन एआई) में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त हासिल करने की कोशिश करना। एआई के क्षेत्र में, कंपनी ऊंची उत्पादकता पर भरोसा कर रही है क्योंकि ज्यादा कोड मशीनों द्वारा लिखे जाएंगे, एआई का औद्योगिकीकरण कर रही है और अपने ग्राहकों की दक्षता में सुधार के लिए एआई एजेंटों पर भरोसा कर रही है।

कुमार ने कहा कि विक्रेता समेकन क्षेत्र में (जिसमें पारंपरिक लागत और दक्षता सौदे शामिल हैं) कॉग्निजेंट उत्पादकता लाभ को ग्राहकों के साथ साझा कर रही है और उनमें से कुछ लाभ अपने पास भी बनाए रख रही है।

अनिश्चित आर्थिक माहौल में बड़े सौदे हासिल करना, कुमार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। ऐसे बड़े सौदे, जिनके पीछे सभी आईटी कंपनियां लगी हुई हैं, कॉग्निजेंट को राजस्व बढ़ाने, बाजार हिस्सेदारी हासिल करने और धीरे-धीरे मार्जिन बढ़ाने में मदद करेंगे।

Advertisement
First Published - September 11, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement