facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोर

शेयर बाजार में लौटी रौनक: ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 1372 अंक उछला, निवेशकों की जेब में आए ₹7.6 लाख करोड़

Advertisement

सुबह के कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 1,793 अंक या 2.5 फीसदी तक उछल गया था मगर बाद में बढ़त कम होकर 1,372 अंक रह गई और यह 74,069 पर बंद हुआ

Last Updated- March 24, 2026 | 11:14 PM IST
BSE, Share Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ सार्थक बातचीत का हवाला देते हुए वहां के ऊर्जा संयंत्रों पर प्रस्तावित हमले को 5 दिन टालने की घोषणा से आज शेयर बाजार में तेजी देखी गई। हालांकि तेल की कीमतें ऊंची बनी रहने और ईरान तथा इजरायल के बीच तनाव जारी रहने से बाजार में बढ़त सीमित रही।

सुबह के कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 1,793 अंक या 2.5 फीसदी तक उछल गया था मगर बाद में बढ़त कम होकर 1,372 अंक रह गई और यह 74,069 पर बंद हुआ। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 400 अंक या 1.8 फीसदी चढ़कर 22,912 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांकों में 3 फरवरी के बाद सबसे मजबूत बढ़त देखी गई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 7.6 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 423 लाख करोड़ रुपये रहा।

एक दिन पहले सोमवार को सेंसेक्स जून 2024 के बाद सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी अप्रैल 2025 के निचले स्तर पर बंद हुआ था। 

अन्य एशियाई बाजारों ने भी अपनी बढ़त गंवा दी। ईरान संघर्ष के समाधान को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख रहा। 

ईरान ने सोमवार रात को तेल अवीव सहित इजरायल के वि​भिन्न शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए और प​श्चिम ए​शिया में अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इसके जवाब में इजरायल ने तेहरान सहित पश्चिमी और मध्य ईरान पर हमला किया। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि ये अभियान पूरी तीव्रता के साथ जारी रहेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फारस की खाड़ी में अमेरिका के सहयोगी देश भी ईरान के ​खिलाफ इस अभियान में शामिल हो सकते हैं।

प​श्चिम ए​शिया में तनाव कम होने की उम्मीद फीकी पड़ने के साथ ही ब्रेंट क्रूड की कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। तेल की ऊंची कीमतों से महंगाई बढ़ने, वैश्विक वृद्धि पर दबाव पड़ने और केंद्रीय बैंकों द्वारा अपनी मौद्रिक नीति को और सख्त बनाने का जो​खिम है।

भले ही निकट भविष्य में तनाव कुछ कम हो जाए मगर निवेशक इस संघर्ष के व्यापक आर्थिक नतीजों को लेकर सतर्क हैं।

एमके ग्लोबल के शोध प्रमुख शेषाद्रि सेन ने कहा, ‘भले ही हाल में तनाव कम होने के कुछ संकेत मिले हों मगर पश्चिम एशिया का संघर्ष अब ज्यादा नाजुक दौर में पहुंच रहा है। ऊर्जा से जुड़े संयंत्रों पर हुए हमलों से आपूर्ति में बाधा आने का खतरा बढ़ गया है। तेल के लिए इस क्षेत्र पर निर्भरता और सीमित रणनीतिक भंडार को देखते हुए भारत को बढ़ती ऊर्जा कीमतों के कारण झटका लग सकता है। लंबे समय तक चलने वाले इस संघर्ष से वैश्विक अपस्फीति और बाजार में भारी उठापटक का खतरा बढ़ जाता है, जिसका असर भारत के निर्यात, धन प्रेषण और पूंजी प्रवाह पर पड़ सकता है।’

डीबीएस बैंक में वरिष्ठ अर्थशास्त्री रा​धिका राव ने कहा, ‘तेल और ऊर्जा की अन्य प्रमुख चीजों का शुद्ध आयातक होने के नाते भारत को ऊंची कीमतों और आपूर्ति में बाधा के बीच चालू खाते का घाटा बढ़ने और पूंजी के प्रवाह में कमी का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे तेल के दाम बढ़ेंगे महंगाई का दबाव भी बढ़ सकता है।’ बीएसई पर 2,949 शेयर बढ़त में और 1,319 गिरावट में रहे।

सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक को छोड़कर सभी शेयर नुकसान में रहे। एचडीएफसी बैंक में 3 फीसदी की तेजी आई और सेंसेक्स की बढ़त में इसने 276 अंक का योगदान दिया। लार्सन ऐंड टुब्रो तथा इंडिगो में भी 5-5 फीसदी की तेजी आई। निफ्टी स्मॉलकैप और निफ्टी मिडकैप 2.6 फीसदी बढ़त में रहे। अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक भी लाभ में रहे।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 8,010 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,867 करोड़ रुपये की लिवाली की।

Advertisement
First Published - March 24, 2026 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement