facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

टाटा शेयर को मिलेगा Gen-Z का बूस्ट! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, 36% अपसाइड का ​टारगेट

कंपनी ने नए फॉर्मेट Burnt Toast (BT) के जरिए Gen-Z कस्टमर्स को टारगेट किया है। ये बिजनेस स्ट्रैटेजी कंपनी की ग्रोथ को नई तेजी दे सकती है

Last Updated- September 11, 2025 | 4:25 PM IST
Tata Motors Share
Representational Image

Tata Group Stock: टाटा ग्रुप की दिग्गज रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent) के शेयर में आगे तेजी का मूवमेंट देखने को मिल सकता है। ट्रेंट ने अपने नए फॉर्मेट Burnt Toast (BT) के जरिए Gen-Z कस्टमर्स को टारगेट किया है। ये बिजनेस स्ट्रैटेजी कंपनी की ग्रोथ को नई तेजी दे सकती है। बेहतर आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने ट्रेंट पर खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही 36 फीसदी अपसाइड का टारगेट दिया है।

Trent: ₹7,031 अगला टारगेट

ब्रोकरेज फर्म एंटिक ब्रोकिंग ने ट्रेंट पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस (TP) ₹7,031 है। गुरुवार को शेयर 5174 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह मौजूदा भाव से शेयर 36 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

Also Read: अदाणी पावर को एमपी सरकार से फिर मिला ऑर्डर, 21000 करोड़ करेगी निवेश; शेयर ने लगाई छलांग

बीते एक साल में यह शेयर अच्छा खासा करेक्ट हुआ है। BSE पर स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई (8,346) से करीब 38 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। शेयर ने 1 साल में करीब 28 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि दो साल का रिटर्न 150 फीसदी के आसपास है।

क्या है ब्रोकरेज की कमेंट्री

एंटिक ब्रोकिंग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ट्रेंट ने अपने फैमिली कारोबार (वेस्ट साइड और जुडियो) से अलग एक नया कदम उठाते हुए अपने नए फॉर्मेट Burnt Toast (BT) के जरिए Gen-Z ग्राहकों को टारगेट किया है।

ब्रोकरेज का मानना है कि BT को फैशन-फॉरवर्ड युवाओं (18-25 वर्ष) यानी ‘ट्रेंडसेटर्स’ को ध्यान में रखकर पोजिशन किया गया है। यह ब्रांड (जो मौजूदा फैशन ट्रेंड्स के अनुरूप कलेक्शन पेश करता है) की प्राइसिंग ₹490 से ₹1,490 के बीच रखी गई है, जो Zudio और Westside के बीच है। BT अपने टारगेटेड ग्राहकों के लिए ज्यादा किफायती (The Souled Store के मुकाबले) फैशन ऑफर करता है। इसके अलावा, Zudio महिलाओं के एथनिक वियर पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।

ब्रोकरेज का मानना है कि वेस्टसाइड और जुडियो ने अपने-अपने प्राइस रेंज में फ्रेश और अफोर्डेबल फैशन उपलब्ध कराकर ट्रेंट ने नए अवसरों की पहचान करने में पायनियर की भूमिका निभाई है। BT की शुरुआत भी इसी दिशा में एक अहम कदम लगता है, जो Gen-Z की क्षमता को कैप्चर करने की कोशिश है। हालांकि, इस कैटेगरी में स्केल हासिल करना चुनौती होगी। हालांकि यह तेजी से बढ़ रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। शेयर बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - September 11, 2025 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट