facebookmetapixel
Advertisement
Cabinet Decision: वाराणसी को इंफ्रा का बड़ा तोहफा! ₹25,500 करोड़ के दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरीCredit Card Charges: क्या आपका क्रेडिट कार्ड भी काट रहा है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए कौन-कौन से चार्ज लगते हैंEPFO New Rules: नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत! अब अपने आप ट्रांसफर होगा PF; जानिए EPS का पैसा कब निकाल सकते हैंएक ही फंड से वैल्यू और ग्रोथ दोनों का फायदा! Abakkus MF के लार्ज एंड मिड कैप फंड में ₹500 से निवेश शुरूमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट! ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, 5 साल तक मिलेगा इंसेंटिवकैबिनेट ने दी Semicon 2.0 को मंजूरी,₹1.27 लाख करोड़ से भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हबयूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत? कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरीरेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिलेंगे ये खास फीचर्सजून में कार से लेकर बाइक तक बिक्री में तेजी, एक्सपर्ट ने चुने ऑटो सेक्टर के पसंदीदा शेयरPF Withdrawal Rules: नौकरी करते हुए भी निकाल सकते हैं पैसा, कब-कब मिलती है निकासी की मंजूरी

चीन के सबसे बड़े बैंक पर रैंसमवेयर हमले से ट्रेजरी बाजार में कारोबार ठपः रिपोर्ट

Advertisement

इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (आईसीबीसी) का वित्तीय सेवा विभाग वित्तीय संस्थानों का व्यापार और अन्य सेवाएं संभालता है।

Last Updated- November 10, 2023 | 3:24 PM IST
Cyber attack
Representative Image

चीन के सबसे बड़े बैंक के वित्तीय सेवा विभाग ने कहा कि उस पर किए गए रैंसमवेयर यानी साइबर हमले से अमेरिका के ट्रेजरी बाजार में कारोबार कथित तौर पर ठप पड़ गया।

इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (आईसीबीसी) का वित्तीय सेवा विभाग वित्तीय संस्थानों का व्यापार और अन्य सेवाएं संभालता है। उसकी वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि बैंक पर इस हफ्ते हुए रैंसमवेयर हमले ने कुछ सिस्टम को बाधित कर दिया था।

यह भी पढ़ें : ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था साल की तीसरी तिमाही में रही स्थिर

हालांकि, हमले के प्रभाव को सीमित करने के लिए उसने प्रभावित सिस्टम के कुछ हिस्सों को ‘डिस्कनेक्ट’ कर दिया।

न्यूयॉर्क स्थित बैंक ने कहा कि वह हमले की जांच कर रहा है और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। उसने कहा कि बुधवार को निष्पादित सभी ट्रेजरी लेनदेन और बृहस्पतिवार को रेपो वित्तपोषण लेनदेन को मंजूरी दे दी गई।

बैंक के मुताबिक, रैंसमवेयर हमले से आईसीबीसी की बैंकिंग, ईमेल और अन्य प्रणालियां प्रभावित नहीं हुईं। उसने हमले के पीछे लॉकबिट का हाथ होने संबंधी रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लॉकबिट रूसी भाषा बोलने वाला एक रैंसमवेयर सिंडिकेट है।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 3:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement