facebookmetapixel
चांदी की ऐतिहासिक छलांग: 10 दिन में 1 लाख की बढ़त के साथ 4 लाख रुपये के पार पहुंचा भावडॉलर के मुकाबले रुपया 92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, वैश्विक अस्थिरता ने बढ़ाया मुद्रा पर दबावमुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का विश्वास: हर दिन असंभव को संभव कर दिखाएंगे भारतीयइंडियन ऑयल की अफ्रीका और यूरोप के बाजारों में पेट्रोकेमिकल निर्यात बढ़ाने की तैयारी: CMD एएस साहनीUP Budget 2026: 11 फरवरी को आएगा उत्तर प्रदेश का बजट, विकास और जनकल्याण पर रहेगा फोकसEconomic Survey 2026: वै​श्विक खींचतान से निपटने के लिए स्वदेशी पर जोरसुप्रीम कोर्ट ने ट्रेड यूनियनों को फटकारा, औद्योगिक विकास में रुकावट के लिए जिम्मेदार ठहरायाEconomic Survey में ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ पर जोर: लाइव कॉन्सर्ट और रचनात्मकता से चमकेगी देश की GDPबारामती विमान दुर्घटना: जांच जारी, ब्लैक बॉक्स बरामद; DGCA सतर्कविदेशों में पढ़ रहे 18 लाख भारतीय छात्र, प्रतिभा पलायन रोकने के लिए बड़े सुधारों की जरूरत: Economic Survey

चीन-रूस के बीच बढ़ रही नजदीकियां, ड्रेगन के टॉप सैन्य अधिकारी मॉस्को पहुंचे; संबंध बढ़ाने पर जोर

चीन के दूसरे रैंक के सैन्य अधिकारी और केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष जनरल झांग यूशिया ने कहा कि रूस और चीन के ‘‘संबंध अपने समय के शीर्ष स्तर पर हैं।’’

Last Updated- November 08, 2023 | 5:53 PM IST

चीन (China) के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बुधवार को मॉस्को में रूसी पक्ष से बातचीत की, दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की प्रशंसा की और परस्पर बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया।

चीन के दूसरे रैंक के सैन्य अधिकारी और केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष जनरल झांग यूशिया ने कहा कि रूस और चीन के ‘‘संबंध अपने समय के शीर्ष स्तर पर हैं।’’

उन्होंने कहा कि दोनों देश ‘‘मूलभूत हितों और प्रमुख चिंताओं के मुद्दों पर हमेशा एक-दूसरे का समर्थन करते हैं।’’ बीजिंग ने पिछले साल घोषणा की थी कि ‘‘रूस के साथ मित्रता को लेकर कोई सीमा नहीं है।’’

चीन ने पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की निंदा की और नाटो व अमेरिका पर आरोप लगाया कि उन्होंने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई करने के लिए रूस को उकसाया।

वहीं दूसरी ओर, रूस ने ताइवान संबंधी मुद्दों पर लगातार बीजिंग का समर्थन किया है। क्रेमलिन के मुताबिक, बुधवार को झांग की पुतिन से भी मुलाकात होगी।

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेइ शोइगु के साथ बातचीत के दौरान झांग ने मॉस्को और बीजिंग के बीच ‘‘ रणनीतिक विश्वास और आपसी हितों में सहयोग के मॉडल’’ की प्रशंसा की और रेखांकित किया कि उनकी यात्रा से सैन्य सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

शोइगु ने कहा कि रूस और चीन के बीच सैन्य सहयोग किसी तीसरे देश के लिए लक्षित नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ आक्रामक पश्चिमी देशों की तरह हम सैन्य संगठन नहीं बना रहे हैं।’’

First Published - November 8, 2023 | 5:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट