facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Saudi Arabia tourism: सऊदी ने पर्यटकों को लुभाया तो बढ़ी उड़ानों की संख्या

सऊदी पर्यटन प्राधिकरण का लक्ष्य 75 लाख भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करना, भारत से सऊदी अरब के लिए 26 लाख सीटें होंगी उपलब्ध

Last Updated- August 21, 2024 | 11:24 PM IST
saudi Arabia

सऊदी पर्यटन प्राधिकरण ने उम्मीद जताई है कि इस साल भारत से 18 लाख लोग घूमने और छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचेंगे। इसके साथ ही पश्चिम एशियाई देशों में सऊदी अरब अब दुनिया का चौथा ऐसा देश बन गया है, जिसने विमानन क्षमता में वृद्धि दर्ज की है। विमानन शोध एजेंसी ओएजी के मुताबिक, भारत ने कैलेंडर वर्ष 2024 में 4.43 लाख सीट जोड़ी हैं।

इस कवायद के पीछे 33 करोड़ यात्रियों को लाने और 250 स्थानों को जोड़ने की देश की महत्त्वाकांक्षा में भारत का बड़ा महत्त्व है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दशक के अंत तक 75 लाख भारतीय यात्री घूमने और छुट्टियां बिताने के लिए सऊदी अरब पहुंचेंगे। ओएजी के मुताबिक, साल 2024 में भारत से सऊदी अरब तक 26 लाख सीटों की क्षमता होगी, जो बीते कैलेंडर वर्ष के मुकाबले 13 फीसदी अधिक है। मिस्र के 66 लाख और संयुक्त अरब अमीरात के 62 लाख के बाद भारत तीसरे स्थान पर है।

अक्टूबर से शुरू होने वाले पर्यटन सीजन के पर्यटन प्राधिकरण बीटुसी (बिजनेस टु कंज्यूमर) मार्केटिंग अभियान चला रहा है और एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत में किसी भी पर्यटन प्राधिकरण द्वारा किया गया सबसे बड़ा अभियान है। प्राधिकरण भारतीय पर्यटकों को दो स्थानों की यात्रा की पेशकश कर रहा है।

पहला सुपर लक्जरी रेड सील ग्लोबल है, जिसका स्वामित्व सार्वजनिक निवेश कोष (पीआईएफ) के पास है और यह जेद्दा एवं रियाद से डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित है, जहां पांच सुपर लक्जरी रिसॉर्ट्स हैं। दूसरा क्षेत्र गोल्डन ट्रायंगल है, जिसमें जेद्दा, रियाद और देश का पहला यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक, और सांस्कृतिक संगठन) स्थान अल उला शामिल है।

ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अनिल कलसी ने कहा, ‘सऊदी अरब जिस पर ध्यान दे रहा था अब उसमें बदलाव आया है। यह भारत के श्रमिकों के आने-जाने से जुड़ा नहीं है खासकर इसलिए क्योंकि वे (पर्यटक) बड़ी परियोजनाएं चला रहे हैं अथवा उन धार्मिक स्थल जा रहे हैं जो लंबे समय से वहां हैं।

नया फोकस छुट्टियां बिताने के लिए आने वाले पर्यटकों और खासकर अकेली महिलाओं के लिए है। चूंकि वह आक्रामक तरीके से मार्केटिंग कर रहे हैं इसलिए भारत से आने वाली विमानों की संख्या भी पहले से कहीं अधिक ज्यादा हो गई है।’

विमानन कंपनियों ने अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है। पिछले महीने अकासा भी मुंबईने नई उड़ानें शुरू कर इसमें शामिल हो गई। उसकी अब सप्ताह में 12 विमानें उड़ान भरती है। कंपनी अहमदाबाद से दो साप्ताहिक उड़ानें भी हैं। इंडिगो ने 15 अगस्त से मुंबई से जेद्दा के लिए अतिरिक्त नॉन-स्टॉप उड़ानों की घोषणा की है।

नतीजतन, अपनी इसकी 5 शहरों से जेद्दा के लिए साप्ताहिक 42 उड़ानें हैं। कंपनी का रियाद के लिए भी सीधी उड़ान है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अप्रैल में मंगलूरु से जेद्दा के लिए सीधी उड़ान शुरू की है। सऊदी एयरलाइंस के अधिकारियों ने कहा कि देश के छह शहरों से 100 से अधिक साप्ताहिक उड़ानों के साथ भारत हमारे लिए दुनिया के शीर्ष पांच बाजारों में से एक है।

First Published - August 21, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट