facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के कई शहरों को बनाया निशाना

Advertisement

कई सप्ताह के बाद इस तरह के अंधाधुंध मिसाइल हमलों के कारण पूरे यूक्रेन में चेतावनी संबंधी सायरन बजने लगे

Last Updated- March 09, 2023 | 1:27 PM IST
Russia-Ukraine War: Ukraine shot down 32 of Russia's 35 drones

रूस ने बृहस्पतिवार को तड़के यूक्रेन के कई शहरों में ऊर्जा बुनियादी सुविधाओं को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले किए। यूक्रेन के अधिकारियों और मीडिया ने यह जानकारी दी।

कई सप्ताह के बाद इस तरह के अंधाधुंध मिसाइल हमलों के कारण पूरे यूक्रेन में चेतावनी संबंधी सायरन बजने लगे। यूक्रेन के मीडिया के अनुसार, देश के कई क्षेत्रों में वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है।

पूर्वोत्तर खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने खारकीव पर 15 से अधिक हमलों की जानकारी दी। खारकीव यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सिनीहुबोव ने संदेश ऐप ‘टेलीग्राम’ पर कहा, ‘‘महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे एक बार फिर निशाने पर।’’

दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर मैक्सिम मार्चेंको ने भी ओडेसा पर हमले की सूचना देते हुए कहा कि हमलों में ऊर्जा सुविधाएं तथा आवासीय इमारतें प्रभावित हुई हैं। मार्चेंको ने ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि क्षेत्र में ‘‘व्यापक स्तर पर मिसाइल हमले किए गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ फिर से भी मिसाइल हमले किए जा सकते हैं, इसलिए मैंने स्थानीय लोगों से बंद स्थानों पर रहने को कहा है।’’

उत्तरी शहर चेर्नीहीव और पश्चिमी ल्वीव क्षेत्र में भी विस्फोटों की सूचना मिली है। नीपर, लुत्सक और रीवने शहर में भी ऐसे ही हमलों की खबर है। रूस पिछले साल अक्टूबर से इस तरह की मिसाइलों से यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रहा है। इससे पहले इस साल 16 फरवरी को ऐसा ही एक बड़ा हमला किया गया था।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement