facebookmetapixel
Advertisement
SEBI बदलेगा SME लिस्टिंग फ्रेमवर्क, AI-ML के इस्तेमाल पर बढ़ाएगा जवाबदेहीतमिलनाडु सीएम विजय का ऐलान: सभी 234 विधायकों को गाड़ी और ₹1 लाख मासिक भत्ता; जनता के लिए भी कई बड़े ऐलानगाजा कैपिटल IPO में पैसा लगाएं या नहीं? GMP ₹25, एनालिस्ट्स की राय और निवेश से जुड़ी जरूरी बातें जानेंUPI ट्रांजैक्शन हुआ फेल और अकाउंट से कट गए पैसे? ऐसे में क्या करें यूजरपैसा रखिए तैयार! 24 अगस्त से खुल जा रहा है इंदौर की फार्मा कंपनी का IPO, ₹1757 करोड़ जुटाने का है प्लानAxis Bank Credit Card: 28 अगस्त से बदलेंगे नियम, विदेश में पेमेंट और टोल से लेकर लेट फीस तक पर पड़ेगा सीधा असर1 साल से सुस्त ये PSU शेयर दौड़ने वाला है! 40% से ज्यादा का रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा – खरीदोपीयूष गोयल का सिंगापुर दौरा: FDI और निवेश बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय बैठकचीनी शेयरों में आई मिठास! बजाज हिंदुस्तान, द्वारिकेश और रेणुका शुगर में 14% तक उछाल; जानिए वजहभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बदला कमिटमेंट रूल्स, गूगल और इंडिगो के प्रस्तावों पर फैसले का इंतजार

अमेरिका में US रेमिटेंस टैक्स 5% से घटाकर 3.5% करने का प्रस्ताव किया गया पेश, भारतीय प्रवासियों के लिए बड़ी राहत

Advertisement

अमेरिका के प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' को संशोधित कर पारित किया।

Last Updated- May 23, 2025 | 10:43 PM IST
Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप | फाइल फोटो

अमेरिका में भारतीयों सहित अमेरिकी गैर नागरिकों के धन विदेश भेजे जाने पर राशि पर प्रस्तावित शुल्क 5 प्रतिशत से घटाकर 3.5 प्रतिशत करने की योजना पेश की गई है। इसे अमेरिका में रह रहे भारतीयों को आंशिक राहत मिल सकती है। अमेरिका के प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को संशोधित कर पारित किया। अमेरिका के गैर भारतीय नागरिकों में एच-1बी, एल-1 और एफ-1 वीजा धारक के साथ-साथ ग्रीन कार्ड धारक हैं। हालांकि इस विधयेक में शुल्क से अमेरिकी नागरिकों और नैशनल्स को छूट दी गई है।

अब यह रिपब्लिकन के बहुमत वाले उच्च सदन सीनेट में जाएंगे और इसे इस सदन में अंतिम मंजूरी मिलने के बाद कानून के रूप में लागू हो पाएगा।

यह भी पढ़ें…ट्रंप प्रशासन का हार्वर्ड में विदेशी छात्रों पर प्रतिबंध: भारत-चीन के स्टूडेंट्स की बढ़ी चिंताएं

विधेयक के मूल संस्करण में आयकर, कॉरपोरेट कर और संघीय ऋण के बड़े बदलाव शामिल थे। इस क्रम में अमेरिका से विदेश धन भेजे जाने वाले व्यक्ति पर 5 प्रतिशत का शुल्क लगाना भी शामिल था। इससे प्रवासी समुदायों और विशेषज्ञों की चिंताएं बढ़ गई थीं। दरअसल अमेरिका से भारत और मेक्सिको के नागरिक अपने देशों को बड़ी मात्रा में धन भेजते हैं।

सरकारी अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि यदि यह विधेयक लागू हो जाता है तो इससे देश में आने वाली विदेशी मुद्रा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। अधिकारी ने बताया, ‘अभी तक सरकार ने विधेयक का आकलन नहीं किया है।’

Advertisement
First Published - May 23, 2025 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement